गाड़ी से आए लोगों ने किया हमला
सोमवार दोपहर बिरजू महल काशीपुर में था। पुलिस के अनुसार बिरजू रामनगर से काशीपुर आ रहा था। जहां उसके मामा का लड़का भी रहता है। बिरजू ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उसकी बाइक एक गाड़ी से टकरा गई। इससे वह गिरते गिरते बचा, लेकिन तभी एक गाड़ी से उतरे लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। स्थानीय लोगों ने बिरजू की पिटाई और घायल होने की सूचना दी। पुलिस ने दावा किया है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्दी जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का विरोध
यूट्यूबर बिरजू मयाल कुछ समय से सोशल मीडिया पर सनसनी बना हुआ है। कुछ समय तक तो सोशल मीडिया पर बिरजू मयाल ही छाया हुआ था। रामनगर से देहरादून पहुंचने के पीछे बिरजू तत्कालीन संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का विरोध करना था। कैबिनेट मंत्री के पास जो मंत्रालय थे, उनके तहत काम न होने की शिकायत भी बिरजू ने की थी।।
बिरजू मयाल ने यहां तक कह दिया था कि प्रेमचंद अग्रवाल से मंत्रालय वापस किए जाएं और उन्हें क्षेत्र से बाहर किया जाए। बिरजू का पिछले दिनों एक और वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वह लहंगा चोली पहनकर सिर पर दुपट्टा डालकर एक तुवती के साथ डांस कर रहा है।