• Mon. Nov 10th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Blast In A Car Near Red Fort In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Nov 10, 2025


अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे

Updated Mon, 10 Nov 2025 07:46 PM IST

Delhi Lal quila metro station blast: धमाके में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। सूचना पर दमकल की कुल 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी जांच में जुट गई है। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।


Blast in a car near Red Fort in Delhi

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका
– फोटो : ANI/PTI



विस्तार


दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक धमाका हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह धमाका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है। जिसके बाद कार में आग लग गई। सूचना पर दमकल की कुल 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर है। कई लोगों के हताहत होने की खबर है। सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के कारण चार से पांच घायलों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया है। इस बारे में पुलिस की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Trending Videos





By admin