• Sun. Feb 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Box Office Collection Assi Do Deewane Seher Mein O Romeo Tu Yaa Main Total Earnings – Entertainment News: Amar Ujala

Byadmin

Feb 22, 2026



इन दिनों सिनेमाघरों में लगातार कई फिल्में आती जा रही हैं, जिनमें हाल ही में शुक्रवार को दो और नई फिल्में जुड़ गईं, जिनमें ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ शामिल हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा पहले ही सिनेमाघरों में ‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’ भी लगी हुई है। जानिए इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा? 




Trending Videos

box office collection assi do deewane seher mein o romeo tu yaa main total earnings

फिल्म ‘अस्सी’
– फोटो : X


फिल्म ‘अस्सी’

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘अस्सी’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तापसी पन्नू की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं शनिवार को दूसरे दिन फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर ‘अस्सी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 2.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।


box office collection assi do deewane seher mein o romeo tu yaa main total earnings

फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’
– फोटो : X


फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’

अभिरुचि चंद द्वारा लिखित और रवि उदयवार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ एक रोमांटिक फिल्म है। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर लव स्टोरी ‘दो दीवाने सहर में’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं इस फिल्म ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर ‘दो दीवाने सहर में’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 2.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।


box office collection assi do deewane seher mein o romeo tu yaa main total earnings

ओ रोमियो
– फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor


फिल्म ‘ओ रोमियो’

विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म ने शुक्रवार को 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ने शनिवार को 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 52.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।


box office collection assi do deewane seher mein o romeo tu yaa main total earnings

फिल्म ‘तू या मैं’
– फोटो : सोशल मीडिया


फिल्म ‘तू या मैं’

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस संघर्ष करती नजर आई। यही वजह है कि इस फिल्म का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। 9वें दिन इस फिल्म ने सिर्फ 38 लाख रुपए की कमाई की। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल मिलाकर 5.93 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।


By admin