• Sun. Oct 13th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

Breaking: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद NCP नेता सचिन कुर्मी मर्डर की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई – baba siddique murder mumbai police crime branch will investigate ncp leader sachin kurmi case ajit pawar-brk

Byadmin

Oct 13, 2024


मुंबई: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य सरकार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता सचिन कुर्मी की हत्या के मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपने का फैसला किया है। मुंबई पुलिस ने एक बयान में इसकी जानकारी दी है। एनसीपी नेता सचिन कुर्मी की हत्या तीन लोगों ने धारदार हथियार से हमला करके की थी। पुलिस ने अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि आगे की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच करेगी। रविवार को उप मुख्यमंत्री अजित पवार सचिन कुर्मी के घर पहुंचे थे और परिवार से मिले थे।


परिवार से मिले थे अजित पवार
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार से परिवार ने क्राइम ब्रांच से जांच करवान की की मांगी की थी। सचिन कुर्मी के घर का दौरा करने के बाद अजित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भायखला तालुका अध्यक्ष सचिन कुर्मी की कुछ दिन पहले घोपादेव में कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। मुंबई पुलिस के जरिए इस घटना की गहन जांच चल रही है। आज सचिन के निवास पर जाकर कुर्मी परिवार से मुलाकात की और उनसे चर्चा की। भायखला के म्हाडा कॉलोनी में सचिन कुर्मी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। यह घटना रात करीब 12:30 बजे की थी।

By admin