• Mon. Mar 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Bseb 12th Result 2026 Live:बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का अपडेट यहां मिलेगा; डेढ़ बजे देखें 12वीं का परिणाम – Bseb 12th Result 2026 Live Updates Bihar Board Intermediate Result Kab Ayega Date Official Website Topper List

Byadmin

Mar 23, 2026


12:23 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: सरल तरीके से यहां चेक करें परिणाम

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आज डेढ़ बजे जारी करने का समय रखा गया है। परीक्षा परिणाम देखने के लिए आप अमर उजाला पर रजिस्टर कर लें तो बगैर किसी परेशानी के परिणाम देख सकेंगे। परिणाम देखने की पूरी प्रकिया समझने के लिए यहां क्लिक करें।

 

12:16 PM, 23-Mar-2026

इंटर का रिजल्ट अब जारी होगा, मैट्रिक का भी जल्द

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का इंटर परीक्षा परिणाम डेढ़ बजे जारी किया जाना है। हर साल मार्च में 20 से 27 मार्च के बीच इंटर परिणाम जारी किया जाता रहा है। इस बार 23 मार्च को परिणाम जारी हो रहा है। इसके बाद मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स का वेरीफिकेशन शुरू होगा। मैट्रिक परीक्षा का परिणाम भी इसी महीने आना है। रामनवमी तक मैट्रिक परीक्षा परिणाम भी आ जाएगा।

11:42 AM, 23-Mar-2026

BSEB Bihar Board Result Link यह रहा

बिहार बोर्ड की अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होता है, लेकिन सर्वर पर लोड के कारण कई बार परेशानी होती है। इस परेशानी से बचने के लिए आप अमर उजाला के लिंक से इंटर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम डेढ़ बजे के करीब शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के हाथों जारी होगा। इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर मौजूद रहेंगे। रिजल्ट जारी होते ही यहां परिणाम दिख जाएगा।

11:38 AM, 23-Mar-2026

बिहार बोर्ड के इंटर टॉपर्स की सूची भी आएगी

दो घंटे बाद बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी कर देगा और साथ ही आ जाएंगे टॉपर्स के नाम। पिछले साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में अलग-अलग स्ट्रीम के टॉपर्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों में छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल किए। साइंस स्ट्रीम में पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8%) के साथ पहला स्थान प्राप्त किया था। कॉमर्स स्ट्रीम में:वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95%) हासिल कर टॉप किया था। आर्ट्स स्ट्रीम:में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने 473 अंक (94.6%) के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।

11:26 AM, 23-Mar-2026

Bihar Board Inter Result 2026: कब हुईं बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं?

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दो से 13 फरवरी, 2026 तक 1,762 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित हुईं। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई, जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक थी।

इस लिंक पर क्लिक करके आप देख सकते हैं अपना रिजल्ट

10:50 AM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का अपडेट यहां मिलेगा; डेढ़ बजे देखें 12वीं का परिणाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर सोमवार दोपहर डेढ़ बजे 12वीं (इंटर) परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि आज दोपहर इंटर परीक्षा का परिणाम जारी किए जाएंगे। सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 21 मार्च को ही इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के संभावित टॉपर्स की वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस दौरान हस्ताक्षर और हैंडराइटिंग से लेकर कॉपी और परीक्षार्थी की योग्यता की जांच की गई। अब बाकी की प्रक्रियाएं भी पूरी हो चुकी हैं। 

सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें

By admin