• Wed. Mar 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Cancelled Train List:अगले महीने के लिए इस रूट की कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, यात्रा करने से पहले यहां देखें लिस्ट – Cancelled Train List: Many Trains On Bhopal Route Were Cancelled In April 2026 Check List

Byadmin

Mar 11, 2026



Indian Railways Cancelled Train List: हर रोज भारतीय रेलवे करोड़ों यात्रियों के लिए कई ट्रेनों का संचालन करता है, ताकि यात्री अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सके। अगर आपको भी ट्रेन से सफर करना है तो आपको इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन ट्रेन टिकट बुक करवाना होता है।

हम ट्रेन टिकट बुक तो करवा लेते हैं, लेकिन कई बार हमारे मन में ये चिंता रहती है कि कहीं ट्रेन लेट तो नहीं हो जाएगी? कहीं ट्रेन रद्द तो नहीं हो जाएगी? ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार तकनीकी कारण या ट्रैक पर होने वाले काम की वजह से भी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया जाता है या ट्रेनों का रूट भी बदला जाता है। ऐसे में अगर आपने भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली किसी ट्रेन का टिकट बुक करवाया है, तो जान लें कि अप्रैल में यहां से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी ट्रेनें किस-किस तारीख को कैंसिल रहेगी।




Trending Videos

Cancelled Train List: Many trains on Bhopal route were cancelled in April 2026 check list

रेलवे ने कौन सी ट्रेनें कैंसिल की?
– फोटो : Adobe Stock


क्यों की गई हैं ट्रेन कैंसिल?

  • रेलवे की तरफ से जानकारी दी गई है कि गोंडिया स्टेशन पर ट्रैक से जुड़ा जरूरी काम होना है
  • इस काम की वजह से भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है
  • भोपाल रूट से सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा पर इसका असर पडे़गा


Cancelled Train List: Many trains on Bhopal route were cancelled in April 2026 check list

रेलवे ने कौन सी ट्रेनें कैंसिल की?
– फोटो : Adobe Stock


घर से निकलने से पहले क्या करें?

  • अगर आपने भी कहीं जानें के लिए ट्रेन टिकट बुक की है, तो अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच जरूर करें
  • आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या एप पर ट्रेन की स्थिति की जांच कर सकते हैं
  • रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके भी आप ट्रेन की जानकारी ले सकते हैं


Cancelled Train List: Many trains on Bhopal route were cancelled in April 2026 check list

रेलवे ने कौन सी ट्रेनें कैंसिल की?
– फोटो : AdobeStock


कौन-कौन सी ट्रेन कब-कब तक कैंसिल रहेगी?

  • अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18238)
  • इस ट्रेन को अमृतसर से 7 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक के लिए कैंसिल किया गया है


Cancelled Train List: Many trains on Bhopal route were cancelled in April 2026 check list

रेलवे ने कौन सी ट्रेनें कैंसिल की?
– फोटो : AdobeStock


  • हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12808)
  • इस ट्रेन को 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल 2026 तक के लिए कैंसिल कर दिया गया है


By admin