• Sun. Sep 7th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Chandra Grahan 2025 Live Check Lunar Eclipse Time In India Chandra Grahan Sutak Kaal Kitne Baje Lagega – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Sep 7, 2025


06:42 AM, 07-Sep-2025

Chandra Grahan 2025 Astrological Significance: ग्रहण के ज्योतिषीय कारण 

ग्रहण के पीछे ज्योतिषीय कारण भी पुरानी मान्यताओं पर आधारित हैं। पहले के समय में जब ग्रहण लगता था, तो लोग डोल बजाकर, शोर मचाकर और दैत्यों की निंदा करते हुए उन्हें भगाने की कोशिश करते थे। उस वक्त धार्मिक लोग खासकर जप-तप और दान-पुण्य में लगे रहते थे। ऐसा माना जाता था कि राहु और केतु नामक दैत्य सूर्य और चंद्रमा पर हमला करके उन्हें निगलने की कोशिश करते हैं। जितना हिस्सा उनके मुंह में आता है, उतना ही ग्रहण दिखाई देता है। इस संकट से देवताओं को बचाने के लिए दान, तप और जाप करने की परंपरा शुरू हुई, ताकि उनकी रक्षा हो सके और कृतज्ञता व्यक्त की जा सके। यही कारण है कि ग्रहण के समय पूजा-पाठ और दान को बहुत महत्व दिया जाता है।

06:35 AM, 07-Sep-2025

Chandra Grahan 2025 Scientific importance: चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक दृष्टिकोण  

चंद्र ग्रहण एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है, जिसके पीछे वैज्ञानिक कारण होते हैं। जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण होता है। इससे सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक पूरी तरह नहीं पहुँच पाता, इसलिए चंद्रमा कुछ समय के लिए अंधकार में डूब जाता है। पहले जब लोगों के पास खगोल विज्ञान का ज्ञान कम था, तब इस घटना को लेकर कई तरह की अटकलें और लोककथाएं बनी हुई थीं। लेकिन अब विज्ञान ने चंद्र ग्रहण की प्रक्रिया को पूरी तरह समझा लिया है।

06:20 AM, 07-Sep-2025

When Does Sutak Start Today: सूतक काल कब शुरू होगा?

7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण ग्रहण होगा। सूतक काल दोपहर 12:58 बजे से शुरू होगा। इस दौरान भोजन और धार्मिक कार्यों में सावधानी बरतें।

06:10 AM, 07-Sep-2025

Total Duration Of Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण की कुल अवधि

साल 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को होगा। यह ग्रहण लगभग 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष में यह ग्रहण राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालता है, साथ ही सूतक काल में सावधानियां जरूरी हैं

06:00 AM, 07-Sep-2025

Chandra Grahan 2025 Date Time: चंद्र ग्रहण का समय और अवधि

आज यानी 7 सितंबर 2025 को साल का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। ग्रहण रात 9:58 बजे शुरू होकर 1:26 बजे तक रहेगा। यह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण घटना है। 

05:17 AM, 07-Sep-2025

Chandra Grahan 2025 Live: आज लगेगा साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल और कहां दिखाई देगा

Chandra Grahan 2025 in India Sutak Kaal Lunar eclipse Rashi Effects and Daan Upay: आज, 7 सितंबर 2025 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो भारत में भी पूर्ण रूप से दिखाई देगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण रविवार की रात 9:58 बजे से शुरू होकर देर रात 1:26 बजे तक रहेगा। खास बात यह है कि इस चंद्र ग्रहण के साथ ही पितृ पक्ष की भी शुरुआत हो रही है, जो हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। चूंकि ग्रहण भारत में दृश्यमान रहेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी प्रभावी रहेगा।

चंद्र ग्रहण न केवल एक खगोलीय घटना है, बल्कि धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व होता है। इसका प्रभाव देश-दुनिया की गतिविधियों से लेकर हमारे व्यक्तिगत जीवन और पूजा-पाठ की परंपराओं तक पर पड़ता है। ज्योतिष में माना जाता है कि चंद्र ग्रहण का असर 12 राशियों और 27 नक्षत्रों पर अलग-अलग रूप में होता है जिससे कुछ जातकों को लाभ मिल सकता है, तो कुछ को मानसिक, शारीरिक या आर्थिक रूप से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के समय, सूतक काल, इसके संभावित प्रभावों और बचाव के उपायों को जानना बेहद आवश्यक हो जाता है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जानिए जरूरी बातें

 

By admin