• Tue. Mar 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Chandra Grahan 2026 Timing:दिल्ली-एनसीआर में इतने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें आपके शहर में कब देगा दिखाई – Chandra Grahan 2026 Time In Delhi Noida Know Grahan Time According To City

Byadmin

Mar 3, 2026



Chandra Grahan 2026 Time In Delhi Noida Uttar Pradesh: आज यानी 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से प्रभावी रहेगा। मान्यता है कि, चंद्र ग्रहण एक प्रमुख खगोलीय घटना है, जिसे आध्यात्मिक दृष्टि से भी विशेष माना गया है। कहते हैं कि, ग्रहण काल एक अशुभ अवधि होती हैं, जिसमें नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिक होता है। यही कारण है कि, ग्रहण काल में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। साथ ही खानपान को लेकर विशेष तौर पर सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लग रहा है। लेकिन कई शहरों में चांद निकलने का समय अलग-अलग होता है। ऐसे में ग्रहण थोड़ा अलग समय पर दिख सकता है। ऐसे में आइए शहर के अनुसार ग्रहण के समय को जानते हैं।

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण आज, जानें किन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी और किसे तनाव ?




Trending Videos

Chandra Grahan 2026 Time In Delhi Noida know Grahan time according to city

chandra grahan 2026
– फोटो : amar ujala


चंद्र ग्रहण 2026 समय

ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहने वाला है। यह चंद्र ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लग रहा है। 

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें कब होगा शुरू और कहां-कहां देगा दिखाई


Chandra Grahan 2026 Time In Delhi Noida know Grahan time according to city

Chandra Grahan 2026
– फोटो : अमर उजाला


भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण ?

  • चंद्र ग्रहण दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-प्रदेश, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है।
  • गुवाहाटी व ईटानगर में भी यह प्रभावी रहने वाला है।
  • चंद्र ग्रहण भारत सहित पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी नजर आने वाला है।

 

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, शिशु पर पड़ सकता है प्रभाव


Chandra Grahan 2026 Time In Delhi Noida know Grahan time according to city

चंद्र ग्रहण 2026 
– फोटो : Amar Ujala


आपके शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण

 

शहर     चंद्र ग्रहण समय
दिल्ली     6.22 PM
नोएडा 6.20 PM
गुरुग्राम  6.02 PM
लखनऊ     6.02 PM
कोलकाता         5.43 PM  
भोपाल     6.21  PM
चैन्नई      6.21 PM
पटना        5.55  PM
बेंगलूरु     6.32 PM    
हैदराबाद              6.26 PM
कानपुर         6.14 PM
वाराणसी 5.43 PM  
प्रयागराज 5.55  PM
इंदौर 6.26 PM
देहरादून 6.14 PM
मथुरा 6:25 PM
चंडीगढ़ 6:27 PM
जयपुर 6.14 PM

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 


By admin