• Wed. Apr 30th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Chardham Yatra 2025 Live Updates Yamunotri To Kedarnath Registration Route Know Details In Hind – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Apr 30, 2025


08:35 AM, 30-Apr-2025

मां यमुना की डोली अपने भाई सोमेश्वर महाराज मंदिर परिसर में पहुंची

यमुनोत्री धाम रवाना होने से पहले मां यमुना की डोली अपने भाई सोमेश्वर महाराज मंदिर परिसर में पहुंची। जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की ओर बढ़ते हुए मां यमुना के जयकारों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु मौजद हैं।

 

08:19 AM, 30-Apr-2025

यातायात प्रबंधन के तीन चरण का प्लान


शीतकालीन प्रवास खरसाली में स्थित यमुना मंदिर से बाहर लाई गई डोली
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ृचारधाम यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन, 41 जोन और 217 सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस ने यात्रा मार्ग पर इस बार कुल 624 सीसीटीवी कैमरों को भी सक्रिय किया है। यात्रा मार्ग पर नौ एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही इस साल पहली बार 10 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की मांग भी केंद्र सरकार से की गई है। सबसे महत्वपूर्ण यातायात प्लान को लेकर बार बड़ी तैयारियों का दावा किया गया है।

08:04 AM, 30-Apr-2025

Chardham Yatra 2025 live: यात्रा का श्रीगणेश…अपने भाई सोमेश्वर महाराज के मंदिर पहुंची मां यमुना की डोली

आज अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली मुखबा गांव से मंगलवार पूर्वाह्न 11:57 बजे अभिजीत मुहूर्त में गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई।

मां गंगा की विग्रह डोली रात को भैरो घाटी में विश्राम करेगी। बुधवार सुबह अक्षय तृतीया पर मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां विधिविधान के साथ सुबह 10:30 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand:  गौचर व जोशियाड़ा के लिए आज से दोबारा से शुरू होगी हेली सेवा, इन जगहों से भी जल्द संचालन की तैयारी

वहीं, यमुनोत्री धाम में मां यमुना के आगमन और मां यमुना के मायके खरसाली गांव में यमुना जी की विदाई की तैयारियां जोरों पर हैं। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मां यमुना की डोली सुबह शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी और धाम में पहुंचकर स्नान आदि के बाद 11.55 पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

By admin