• Fri. Feb 21st, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Chhatrapati Shivaji 395th Birth Anniversary Updates Birthplace Junnar Cm Fadnavis Maharashtra Govt Hindi News – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Feb 19, 2025


Chhatrapati Shivaji 395th birth anniversary Updates birthplace Junnar CM Fadnavis Maharashtra govt hindi news

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती आज मनाई जाएगी
– फोटो : एएनआई/अमर उजाला

विस्तार


महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के मौके पर उत्साह का माहौल है। शिवाजी की जन्मस्थली जुन्नार में 19 फरवरी की मध्य रात्रि आतिशबाजी और लाइट शो का आयोजन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर आयोजित इस समारोह के साथ राज्य में उत्सव की शुरुआत हो गई है। आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दोनों उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे समेत कई गणमान्य लोग जुन्नार पहुंचेंगे।

Trending Videos

 

जुन्नार किले में आयोजित समारोह में पहुंचेंगे CM और उपमुख्यमंत्री

शिवाजी महाराज की जयंती को लेकर नासिक और पुणे सहित पूरे राज्य में तैयारियां हो रही हैं। जयंती से पहले पुणे के जुन्नार शहर को सजाया-संवारा गया है। यहीं पर शिवाजी महाराज की जन्मस्थली शिवनेरी किला है। इस किले में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे भाग लेंगे।

पुलिस प्रशासन ने पूरी की तैयारी, नासिक में तैनात रहेंगे 3000 पुलिसकर्मी

नासिक पुलिस कमिश्नर संदीप कार्णिक ने बताया कि शहर में आयोजित होने वाले शिवाजी जयंती समारोह के लिए पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। करीब 3000 पुलिसकर्मी और राज्य आरक्षित पुलिस बल की एक कंपनी, क्यूआरटी, दंगा नियंत्रण प्लाटून, होमगार्ड और वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है। 



By admin