• Tue. Mar 4th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

‘CISF की महिला अधिकारी ने किया यौन शोषण’, इंस्टाग्राम पर वीडियो बना युवक ने की खुदकुशी

Byadmin

Mar 4, 2025


उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक ने कर्नाटक के मंगलुरु में आत्महत्या कर ली। मंगलुरु शहर स्थित राव एंड राव सर्कल के पास एक लॉज में उसका शव लटका मिला। मृतक के भाई ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। मरने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी बनाया। इसमें उसने महिला अधिकारी पर यौन शोषण और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

आईएएनएस, मंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एक महिला अधिकारी पर यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। उसे सोमवार सुबह मंगलुरु शहर स्थित राव एंड राव सर्कल के पास एक लॉज में लटका हुआ पाया गया।

इंस्टाग्राम वीडियो में बताई पूरी कहानी

पुलिस ने बताया कि चेन्नई में एक निजी कंपनी का कर्मचारी सिंह एक प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए अपने साथियों के साथ यहीं आया था। आत्महत्या करने से पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उसने महिला आधिकारी पर यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा है कि सिंह और महिला एक दूसरे को कैसे जानते थे, यह ज्ञात नहीं है। यह जांच के बाद ही सामने आएगा।

भाई ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस ने बताया कि महिला सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर कार्यरत है। मृतक चेन्नई में एक निजी कंपनी में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात सीआईएसएफ अधिकारी से हुई थी। आरोप है कि महिला अधिकारी ने इस बात को छिपाया कि वह शादीशुदा है और उसने सिंह से संबंध बनाए। आत्महत्या के बाद मृतक के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला अधिकारी को हिरासत में लेने के लिए जल्द ही एक टीम चेन्नई भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें: ‘कुछ लोग खुद को ओवर स्मार्ट समझते हैं’, समय रैना पर SC की तल्ख टिप्पणी; रणवीर इलाहाबदिया को सशर्त राहत
यह भी पढ़ें: महिला दिवस पर महिलाएं संभालेंगी पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट, जीवन यात्राएं साझा करने का अनुरोध

देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप

By admin