• Sun. Apr 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Csk Vs Dc Live Score:दिल्ली को सातवां झटका, आकिब नबी चार रन बनाकर आउट; ओवरटन को तीसरी सफलता मिली – Csk Vs Dc Ipl Live Score: Chennai Super Kings Vs Delhi Capitals Today Match Scorecard Updates

Byadmin

Apr 11, 2026


10:55 PM, 11-Apr-2026

CSK vs DC Live Score: दिल्ली को छठा झटका

दिल्ली को छठा झटका नूर अहमद ने दिया। उन्होंने आशुतोष शर्मा को अपना शिकार बनाया। 

10:41 PM, 11-Apr-2026

CSK vs DC Live Score: दिल्ली को पांचवां झटका

दिल्ली को पांचवां झटका ओवरटन ने दिया। उन्होंने डेविड मिलर को बोल्ड किया। वह 17 रन बनाकर आउट हुए। अब स्टब्स का साथ आए हैं आशुतोष शर्मा आए हैं।

10:14 PM, 11-Apr-2026

CSK vs DC Live Score: दिल्ली को चौथा झटका

दिल्ली को चौथा झटका ओवरटन ने दिया। उन्होंने समीर रिजवी को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब डेविड मिलर का साथ देने ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं।

10:03 PM, 11-Apr-2026

CSK vs DC Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका

दिल्ली को तीसरा झटका गुरजपनीत सिंह ने दिया। उन्होंने अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाया। अब रिजवी का साथ देने मिलर आए हैं।

09:58 PM, 11-Apr-2026

CSK vs DC Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका

61 पर दिल्ली को दूसरा झटका लगा है। पथुम निसांका 41 रन बनाकर आउट हो गए। अंशुल कंबोज ने अपना शिकार बनाया। अब कप्तान अक्षर पटेल आए हैं।

 

09:56 PM, 11-Apr-2026

CSK vs DC Live Score: दिल्ली को पहला झटका

केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें खलील अहमद ने अपना शिकार बनाया। अब समीर रिजवी आए हैं।

09:33 PM, 11-Apr-2026

CSK vs DC Live Score: दिल्ली की पारी शुरू

दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। पथुम निसांका और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।

09:14 PM, 11-Apr-2026

CSK vs DC Live Score: दिल्ली को जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य

चेन्नई की टीम ने संजू सैमसन के शानदार शतक की बदौलत 212 रन का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली के गेंदबाजों को विकेट के लिए संघर्ष करना पड़ा। अब दिल्ली के सामने जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य है।

09:00 PM, 11-Apr-2026

CSK vs DC Live Score: सैमसन का शतक

संजू सैमसन की शानदार वापसी हुई है। उन्होंने 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह आईपीएल के मौजूदा सीजन का पहला शतक भी है। इससे पहले आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। अब क्रीज पर शिवम दुबे मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर 184 रन है।

08:36 PM, 11-Apr-2026

CSK vs DC Live Score: 13 ओवर का खेल पूरा

13 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। संजू सैमसन 77 और आयुष म्हात्रे 36 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। टीम ने एक विकेट पर 130 रन बना लिए हैं।

By admin