• Tue. Mar 25th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Csk Vs Mi Ipl Live Score: Chennai Super Kings Vs Mumbai Indians Match Scorecard Updates In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Mar 23, 2025


10:18 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: चेन्नई को लगा तीसरा झटका

चेन्नई को तीसरा झटका विग्नेश पुथुर ने ही दिया। उन्होंने शिवम दुबे को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दीपक हुड्डा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रचिन रवींद्र क्रीज पर मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर 96/3 है।

10:05 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: अर्धशतकीय पारी खेलकर लौटे गायकवाड़

चेन्नई को दूसरा झटका विग्नेश पुथुर ने दिया। उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को अपना शिकार बनाया। वह 22 गेंदों में अर्धशतक लगाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रचिन रवींद्र क्रीज पर मौजूद हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर 92/2 है।

09:41 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: चेन्नई को पहला झटका

दीपक चाहर ने राहुल त्रिपाठी को आउट कर सीएसके को पहला झटका दिया। त्रिपाठी तीन गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। 

09:29 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: चेन्नई की पारी शुरू

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी शुरू हो चुकी है। रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर मौजूद हैं।

09:14 PM, 23-Mar-2025

मुंबई ने चेन्नई को दिया 156 रन का लक्ष्य

नूर और खलील की घातक गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 155 के स्कोर पर रोक दिया। आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेपॉक में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने नौ विकेट खोकर सीएसके के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा है। अब देखना होगा कि अपने घर में पहला मुकाबला खेल रही चेन्नई यह मैच जीत पाती है या नहीं।

इस मुकाबले में मुंबई की स्थिति शुरुआत से ही खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें खलील अहमद ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद खलील ने रेयान रिकेल्टन (13) को बोल्ड किया। सीएसके में वापसी के बाद पहला मुकाबला खेल रहे अश्विन भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने आते ही विल जैक्स को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया और पहली सफलता हासिल की। 

36 पर तीन विकेट खो चुकी मुंबई को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। क्रीज पर कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मौजूद थे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, इससे पहले यह साझेदारी बड़े स्तर पर पहुंचती महेंद्र सिंह धोनी ने फुर्ती दिखाते हुए विकेट के पीछे से सूर्या को स्टंप आउट कर दिया। स्टैंडइन कप्तान 26 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। उनके अलावा रॉबिन मिन्ज ने तीन, नमन धीर ने 17, मिचेल सेंटनर ने 11, ट्रेंट बोल्ट ने एक रन बनाया। इस मैच में दीपक चाहर 28 और सत्यनारायण राजू एक रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके के लिए नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा नाथन एलिस और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता मिली।

08:36 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: तिलक वर्मा आउट हुए

मुंबई को छठा झटका भी नूर अहमद ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 25 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मिचेल सेंटनर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए नमन धीर क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर 100/6 है।

08:33 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: मुंबई को लगा पांचवां झटका

मुंबई को पांचवां झटका नूर अहमद ने दिया। उन्होंने रॉबिन मिन्ज को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नमन धीर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए तिलक वर्मा मौजूद हैं।

08:25 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: सूर्या भी लौटे पवेलियन

मुंबई को चौथा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी ने स्टंप आउट किया। इस मैच में सूर्या 26 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रॉबिन मिन्ज उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर 91/4 है।

08:20 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: सूर्या और तिलक के बीच पनप रही साझेदारी

36 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी मुंबई को अब एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 10 ओवर के बाद स्कोर 82/3 है।

07:54 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: अश्विन ने दिया मुंबई को तीसरा झटका

मुंबई को तीसरा झटका रविचंद्रन अश्विन ने दिया। उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विल जैक्स को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। इससे पहले खलील अहमद ने मुंबई की सलामी जोड़ी (रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन) को पवेलियन भेजा था। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर 44/3 है।

By admin