10:32 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब को दूसरा झटका
पंजाब किंग्स को दूसरा झटका प्रभसिमरन के रूप में लगा, जो 43 रन बनाकर रनआउट हो गए। अब कूपर कोनोली का साथ देने कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं।
10:08 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: 61 पर पंजाब को पहला झटका
पंजाब को पहला झटका मैट हेनरी ने दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया। वह 11 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब प्रभसिमरन सिंह का साथ देने कूपर कोनोली आए हैं।
09:45 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब की पारी शुरू
पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।
09:31 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई ने पंजाब को दिया 210 रन का लक्ष्य
चेन्नई ने पंजाब के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने सर्वाधिक 73 रनों की पारी खेली। वहीं, पंजाब के लिए विजयकुमार विशक ने दो विकेट लिए जबकि जेवियर बार्टलेट, मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
09:10 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई को पांचवां झटका
चेन्नई को पांचवां झटका विजयकुमार ने दिया। उन्होंने सरफराज खान को नेहाल वढेरा के हाथों कैच कराया। वह 32 रन बनाकर लौटे। अब शिवम का साथ देने प्रशांत वीर आए हैं।
08:58 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: 15 ओवर के बाद स्कोर 145/4
15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और चेन्नई ने चार विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे 73 और कार्तिक शर्मा एक रन बनाकर आउट हुए। अब शिवम दुबे और सरफराज खान क्रीज पर मौजूद हैं।
08:31 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई को दूसरा झटका
चेन्नई को दूसरा झटका चहल ने दिया। उन्होंने नेहल वढेरा के हाथों ऋतुराज गायकवाड़ को कैच कराया। वह 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। अब आयुष म्हात्रे का साथ देने शिवम दुबे आए हैं।
08:14 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: 29 गेंदों में आयुष का शानदार पचासा
आयुष म्हात्रे शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। वह ऋतुराज गायकवाड़ के साथ 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
08:03 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ
पावरप्ले समाप्त हो चुका है। शुरुआती छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 57 रन है। सैमसन सात रन बनाकर आउट हुए। अब ऋतुराज 14 और आयुष 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 24 गेंदों में 43 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
07:58 PM, 03-Apr-2026
CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई के 50 रन पूरे
चेन्नई के 50 रन पूरे हो गए। आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है।