• Wed. Feb 5th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Delhi Assembly Election 2025 Voters Exercise Right Voting Percentage Comparison 2020 From Cantt To Ballimaran – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Feb 5, 2025


Delhi Assembly Election 2025 Voters Exercise right voting percentage comparison 2020 from Cantt to Ballimaran

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान है। राजधानी की सभी 70 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक दिल्ली में 46.55 फीसदी वोट पड़े। सबसे ज्यादा 52.73 फीसदी वोट पूर्वोत्तर दिल्ली मे पड़े। वहीं, सबसे कम 43.10 प्रतिशत वोट नई दिल्ली में पड़े हैं। सीट के लिहाज से देखें तो सबसे ज्यादा वोटिंग मुस्तफाबाद में हुई है। यहां 56.12% मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। वहीं, सबसे कम वोटिंग अभी तक करोल बाग में हुई है। यहां 39.05% मत ही पड़े हैं।

Trending Videos

इस बार 1.56 करोड़ मतदाता वोट डालने के लिए पात्र हैं। पिछले पांच साल में दिल्ली में 8.16 लाख मतदाता बढ़े हैं। पिछले चुनाव में राजधानी में 62.55% मतदाताओं ने वोट डाला था। वोट डालने के मामले में महिला  2020 में पुरुषों से आगे रहीं थीं। उस चुनाव में 62.59% महिलाओं ने वोट डाला था। वहीं, 62.51% पुरुषों ने मतदान में हिस्सा लिया था।

By admin