• Sat. Aug 23rd, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Delhi Ncr Weather Update Today Big Relief From Humid Heat And Heavy Rain In Many Areas – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Aug 23, 2025


दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में रूक-रूक कर बारिश होने का सिलसिला जारी है। राजधानी और फरीदाबाद में शनिवार दोपहर को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तो वहीं शाम होते ही नोएडा में जमकर बरसात हुई। फिलहाल, बारिश का यलो अलर्ट जारी है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ फरीदाबाद में शनिवार को सुबह से दोपहर दो बजे तक उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। लेकिन तीन बजे हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत बड़ी राहत दी।

 

जानें 27 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त यानी आज आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 24 से 27 अगस्त तक हर दिन बारिश हल्की होने की संभावना है। 36 डिग्री के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान के नीचे गिरकर 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

ये भी पढें: Delhi: ‘मुझे तूफानों से जूझने की आदत, आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं’, खुद पर हुए हमले पर बोलीं दिल्ली सीएम



By admin