• Mon. Feb 10th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Delhi Politics Live Updates Election Result Who Will Be The Next Chief Minister Of Delhi – Amar Ujala Hindi News Live – Delhi Politics Live:आतिशी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, वीरेंद्र सचदेवा बोले

Byadmin

Feb 9, 2025


11:27 AM, 09-Feb-2025

सीएम आतिशी ने एलजी को सौंपा इस्तीफा

अधिकारियों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के एक दिन बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

11:13 AM, 09-Feb-2025

‘दिल्ली के लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया’: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘दिल्ली के लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के लिए वोट दिया है। हमने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करेंगे, दिल्ली को विकसित राजधानी बनाएंगे। इंडिया गठबंधन नाम की कोई चीज नहीं बची है, ये सब स्वार्थी लोग हैं…आतिशी को आत्मचिंतन करना चाहिए कि जब उनकी पार्टी के बड़े नेता चुनाव हार गए तो उन्हें सोचना चाहिए कि किस बात का जश्न मनाना है।’

11:08 AM, 09-Feb-2025

राजनिवास पहुंची सीएम आतिशी

दिल्ली की सीएम आतिशी अपना इस्तीफा सौंपने राजनिवास पहुंचीं। कल दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है।

10:42 AM, 09-Feb-2025

आप प्रवक्ता बोलीं- हमने जनादेश को विनम्रता से स्वीकार किया

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ‘हम बहुत आभारी हैं कि दिल्ली के लोगों ने हमें 10 साल तक काम करने का मौका दिया और हमने काम किया। हम भी लोगों के जनादेश को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं और हमें उम्मीद है कि भाजपा लोगों के लिए काम करेगी। हम रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते रहेंगे।

10:28 AM, 09-Feb-2025

आतिशी के जीत के जश्न पर स्वाति मालीवाल ने बोला हमला

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कालकाजी सीट से जीत के बाद जश्न में डांस करने के लिए आतिशी की आलोचना की है। आतिशी ने अपने एक्स अकाउंट पर आतिशी का डांस करते हुए एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘ये कैसा बेशर्मी का प्रदर्शन है? पार्टी हार गई, सब बड़े नेता हार गये और आतिशी ऐसे जश्न मना रही हैं?’

10:25 AM, 09-Feb-2025

Delhi Chunav Result: भाजपा की जीत पर नायब सिंह सैनी ने कही ये बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमें 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। पिछले 10 सालों में दिल्ली में एक ऐसी सरकार थी जिसने न केवल झूठ बोला बल्कि दिल्ली के लोगों को केंद्रीय योजनाओं से भी वंचित रखा… पिछले 10 सालों में दिल्ली की सफाई, यमुना की सफाई जैसे वादे किए गए। पिछले 10 सालों में दिल्ली में एक ऐसी सरकार थी जिसने खुद कुछ नहीं किया और दूसरों को दोष दिया, यहां एक ऐसे मुख्यमंत्री थे जिन्होंने वायु प्रदूषण के लिए हरियाणा और पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराया… उन्होंने हरियाणा पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया… हम दिल्ली के लोगों का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमें दिल्ली में 48 सीटें देकर ऐतिहासिक जीत दिलाई… मुझे खुशी है कि अब दिल्ली में सभी केंद्रीय योजनाएं लागू होंगी।”

10:21 AM, 09-Feb-2025

‘पिछला 1 साल मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल साल रहा’: स्वाति मालीवाल

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘पिछला 1 साल मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल साल रहा है। इस पूरे साल में सिर्फ भगवान ने ही हमारी मदद की। हमने ये लड़ाई अकेले लड़ी। मेरा मानना है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उसे सच्चाई के सामने झुकना ही पड़ता है। आज भगवान के आशीर्वाद से हम जिंदा हैं और सच्चाई के लिए लड़ पा रहे हैं.। सामने वालों के पास बहुत ताकत है, बहुत पैसा है, सत्ता है, लेकिन मैंने अकेले ही लड़ाई लड़ी है। मेरे साथ भगवान हैं और आगे भी साथ रहेंगे। बुराई में इतनी शक्ति नहीं है कि सच्चाई को झुका दे।’

10:19 AM, 09-Feb-2025

सभी नवनिर्वाचित 48 विधायकों से मिलेंगे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सभी 48 विधायकों से मिलेंगे। माना जा रहा है इस मुलाकात के साथ ही विधायक दल का नेता चुने जाने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। 

10:15 AM, 09-Feb-2025

यमुना को साफ करना हमारी प्राथमिकता होगी: प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘उनका (डॉ. साहिब सिंह वर्मा) जीवन मेरे लिए प्रेरणा है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साथ लेकर चलेंगे और दिल्ली को एक बेहतर राजधानी बनाएंगे, जहां विकास होगा। दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है, जीत का श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है, लोगों को उनके 10 साल के काम पर भरोसा है। यह सिर्फ उनकी और लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत से हुआ है। यमुना जी को साफ करना हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी।’

10:13 AM, 09-Feb-2025

अपने पैतृक गांव मुंडका पहुंचे प्रवेश वर्मा और पिता की समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा का उनके पैतृक गांव मुंडका पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साथ ही अपने पिता व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।



By admin