• Wed. Mar 5th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Delhi Weather: दिल्ली-नोएडा में बर्फीली हवाओं ने फिर कराया ठंड का अहसास, क्या ये सर्दी का यूटर्न है? जानें मौसम का अपडेट – delhi-noida experiences temperature drop due to cold winds is winter returning weather update

Byadmin

Mar 5, 2025


नई दिल्ली: तेज ठंडी हवाओं की वजह से मंगलवार को दिन के तापमान में गिरावट हुई। धूप की तपिश का अहसास भी नहीं हुआ। वहीं, दोपहर बाद बादलों की आंख-मिचौली भी चली। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार को भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का बना रहेगा। इसके बाद गुरुवार से गर्मी एक बार फिर बढ़ सकती है। अगले चार से पांच दिनों में तापमान बढ़कर 33 डिग्री तक पहुंच सकता है।

सुबह से ही चली ठंडी हवाएं

मंगलवार को सुबह के समय तेज हवाएं चलीं। इसकी वजह से अधिकतम तापमान कम होकर 27.5 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 29 से 78 प्रतिशत रहा।

आज भी छाये रहेंगे बादल

पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रह सकता है। 6 से 10 मार्च तक तापमान में लगातार इजाफा होगा। 6 मार्च को आसमान साफ रहेगा। 7 से 10 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री तक रह सकता है।

इस हफ्ते बारिश के आसार नहीं

स्काईमेट के अनुसार इस हफ्ते राजधानी में बारिश की संभावना नहीं है। इससे दिन और रात के तापमान में इजाफा होगा। अब दो से तीन दिन में तापमान फिर 30 डिग्री को पार कर सकता है। 5 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी। इससे गर्मी में कमी रहेगी। तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद बुधवार से तापमान फिर बढ़ने लगेगा। हफ्ते के अंत में यह 30 डिग्री को पार कर सकता है। अगले हफ्ते की शुरूआत में तापमान और अधिक बढ़ सकता है।

By admin