• Wed. Nov 12th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Dharmendra Health News Live Hema Malini Esha Deol Doctors Report Candy Hospital – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Nov 11, 2025


11:12 PM, 11-Nov-2025

धर्मेंद्र की खराब सेहत को लेकर एक फैन ने उनके लिए दुआ की। साथ ही अभिनेता के निधन की झूठी खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा, ‘वे जल्दी ठीक होकर घर आ जाएं। उनको हमारी उम्र लग जाए’।

09:46 PM, 11-Nov-2025

अभिनेत्री हिना खान को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस पर एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र को लेकर कहा, ‘वे एकदम ठीक हैं। फिट हैं’।

 

09:26 PM, 11-Nov-2025

धर्मेंद्र के निधन की झूठी अफवाह पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सनी देओल की टीम के मुताबिक अभिनेता की हालत में सुधार है। इस बीच मंगलवार सुबह तमाम मीडिया हाउस ने उनके निधन की खबरें चला दी थीं, वहीं अमर उजाला ने संयम बरता और ऐसा नहीं किया। झूठी खबरें फैलने पर बाद में धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने इन अफवाहों का खंडन किया। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने भी उन पोर्टल्स और मीडिया हाउस को फटकार लगाई है। साथ ही अपने बेस्ट फ्रेंड धर्मेंद्र की सेहत पर अपेडट देते हुए कहा,  ‘मरें उनके दुश्मन, वे बिल्कुल ठीक हैं और जल्द घर पर होंगे’।

‘मरें उनके दुश्मन’; धर्मेंद्र के निधन की झूठी अफवाह पर भड़े शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- ‘वे बिल्कुल ठीक हैं’

08:27 PM, 11-Nov-2025

पिता की सेहत का हाल जानकर बॉबी देओल अस्पताल से बाहर आते हुए स्पॉट हुए। इस दौरान वे काफी अपसेट दिखे।

 

07:59 PM, 11-Nov-2025

पिता धर्मेंद्र से मिलकर अस्पताल से बाहर निकलते हुए एशा देओल मायूस नजर आईं। वे पैपराजी से परेशान होकर हाथ जोड़ती दिखीं।

 

07:44 PM, 11-Nov-2025

अभिनेता आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ धर्मेंद्र की सेहत का हाल जानने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे।

 

07:38 PM, 11-Nov-2025

सनी देओल अपने पिता की सेहत का हाल जानकर अस्पताल से निकलते हुए नजर आए। 

 

 

07:12 PM, 11-Nov-2025

हेमा मालिनी अपने पति व एक्टर धर्मेंद्र का हाल लेने अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल से बाहर आते हुए उनके चेहरे पर मायूसी नजर आई। कार में उनके साथ बेटी ईशा देओल और भतीजे अभय भी नजर आए।

 

06:33 PM, 11-Nov-2025

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी एशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी भी दिग्गज अभिनेता की सेहत का हाल जानने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे।

 

06:31 PM, 11-Nov-2025

धर्मेंद्र के घर के बाहर फैंस की भीड़ इकट्ठी है। भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। 

 



By admin