• Tue. Mar 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6 Total Earnings On Tuesday – Entertainment News: Amar Ujala

Byadmin

Mar 24, 2026



रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज से पहले ही इस फिल्म की काफी चर्चा थी। रिलीज के बाद इसे इसका फायदा मिला। फिल्म ने 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। दर्शकों में फिल्म को लेकर इस कदर क्रेज है कि इसने शनिवार और रविवार को 100-100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं इसने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है? 




Trending Videos

Dhurandhar 2 box office collection day 6 total earnings on tuesday

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


‘धुरंधर 2’ का अब तक का कलेक्शन

  • ओपनिंग डे पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला था। 
  • दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट आई और इसने 80.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन इसकी कमाई 113 करोड़ रुपये पहुंच गई। 
  • चौथे दिन फिल्म ने जबरदस्त 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • पांचवें दिन इसकी कमाई घटी और इसने 65 करोड़ रुपये ही कमाए।


Dhurandhar 2 box office collection day 6 total earnings on tuesday

धुरंधर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


‘धुरंधर 2’ की मंगलवार की कमाई

छठे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने  40.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पेड प्रीव्यू में इसने कुल 43 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 559.26 करोड़ रुपये हो गया है। देर रात इस आंकड़े में इजाफा हो सकता है।

कमाई के मामले में इस फिल्म ने छह दिनों में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ को पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म पहले पार्ट ‘धुरंधर’ से भी ज्यादा कमाई कर रही है।


By admin