• Thu. Mar 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Dhurandhar 2 Live Updates:ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत, अल्लू अर्जुन समेत कई सेलेब्स ने सराहा; फैंस भी हुए फिदा – Dhurandhar 2 The Revenge Live Updates Review And Box Office Details Of Ranveer Singh Starrer Aditya Dhar Fil

Byadmin

Mar 19, 2026


11:07 AM, 19-Mar-2026

सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए ‘धुरंधर 2’ को लेकर रिएक्शन

फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद दर्शक, फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि फिल्म 2000 करोड़ का कलेक्शन करेगी। 

 

 

10:11 AM, 19-Mar-2026

अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने फिल्म को सराहा

अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट करके फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सराहा है।

09:47 AM, 19-Mar-2026

फिल्म ‘धुरंधर 2’ का शुरुआती कलेक्शन

फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर अच्छा-खास क्रेज देखा जा रहा है, यह बात फिल्म के कलेक्शन में भी झलक रही है। सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ का शुरुआती कलेक्शन 7 करोड़ 14 लाख रुपये है। 

08:52 AM, 19-Mar-2026

पायरेसी रोकने के लिए मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश 

फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर पायरेसी का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में मद्रास हाईकोर्ट ने अवैध स्ट्रीमिंग के खिलाफ सख्त निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और केबल टीवी ऑपरेटर्स को 15 अप्रैल तक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की अवैध स्ट्रीमिंग या टेलीकास्टिंग से रोकने का आदेश पारित किया है।

यहां पढ़ें रिव्यू: Dhurandhar 2 Review: क्या पहले पार्ट जितनी ही यादगार है ‘धुरंधर 2’? या रह गई कोई कमी? पढ़ें मूवी रिव्यू

07:49 AM, 19-Mar-2026

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने जमकर की तारीफ

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा लगातार फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म को लेकर देर रात उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जिन लोगों ने भी आज फिल्म देखी, उन सभी ने मुझसे कहा कि ‘धुरंधर’ को सिर्फ पसंद ही नहीं करते हैं, इस फिल्म से शादी भी करना चाहते हैं। 

 

07:40 AM, 19-Mar-2026

‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन ‘धुरंधर 2’ के कायल हुए 

फिल्म ‘धुरंधर 2’ को कई सेलेब्स पेड प्रीव्यू में देख चुके हैं। अब वह सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने फिल्म को जमकर सराहा है। वहीं रामगोपाल वर्मा तो लगातार फिल्म ‘धुरंधर 2’ की तारीफ कर रहे हैं।

07:40 AM, 19-Mar-2026

फिल्म ने पेड प्रीव्यू में कितने कमाए? 

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पेड प्रीव्यू कलेक्शन लगभग 50 करोड़ रुपये हुआ है। इससे अंदाजा लग रहा है कि फिल्म देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। 

07:38 AM, 19-Mar-2026

Dhurandhar 2 live updates: ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत, अल्लू अर्जुन समेत कई सेलेब्स ने सराहा; फैंस भी हुए फिदा

आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही अच्छी-खासी कमाई कर चुकी है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू में काफी अच्छी कमाई की है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फिल्म को  लेकर रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें भी चर्चा में हैं।



By admin