• Mon. Mar 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

DMK का महिलाओं के लिए आठ हजार की कूपन योजना का वादा

Byadmin

Mar 30, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया और महिलाओं के लिए घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने/बदलने के लिए आठ हजार रुपये की ‘इलाथारासी’ कूपन योजना की घोषणा की।

इलाथारासी कूपन योजना की घोषणा

स्टालिन ने विश्वास व्यक्त किया कि द्रमुक सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है। स्टालिन ने कहा कि यह कूपन महिलाओं द्वारा टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सी, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव जैसे घरेलू उपकरण खरीदने या बदलने के लिए उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा, नई इलाथारासी योजना को लागू किया जाएगा।

इसके तहत आयकर दायरे में नहीं आने वाले परिवारों की महिलाओं को 8,000 रुपये का एक बार का कूपन दिया जाएगा, जिससे वे ये इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकें।

इलाथारासी का तमिल में शाब्दिक अर्थ घर की रानी है और यह परिवार की महिला मुखिया को संदर्भित करता है। 234 में से 200 से अधिक सीटें जीतने के प्रति आश्वस्त हैं।

स्वास्थ्य बीमा योजना की सीमा में बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत उपचार की सीमा को 10 लाख रुपये तक बढ़ाने, 50 वर्ष से अधिक उम्र की वृद्ध महिलाओं और विधवाओं के लिए पेंशन को 2,000 रुपये प्रति माह बढ़ाने, मासिक अनुदान को 2,000 रुपये करने जैसी कई अन्य वादों की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री के नाश्ता योजना को कक्षा 8 तक बढ़ाने और 20 लाख से अधिक किसानों को बिना मीटर के मुफ्त आधुनिक इलेक्टि्रक पंप सेट देने की भी घोषणा की। द्रमुक प्रमुख ने धान की खरीद मूल्य को 3,500 रुपये प्रति ¨क्वटल और गन्ने की खरीद मूल्य को 4,500 रुपये प्रति टन बढ़ाने का आश्वासन दिया।

By admin