• Thu. Jan 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Eu:यूरोपीय संघ का ईरान के खिलाफ एक और बड़ा कदम,अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड को आंतकी संगठन की सूची में डाला – Eu Designated Iran’s Paramilitary Revolutionary Guard Corps A Terrorist Organization

Byadmin

Jan 29, 2026


यूरोपीय संघ ने हाल में हुए विरोध प्रदर्शनों पर हिंसक कार्रवाई के बाद ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकी संगठन की सूची में शामिल कर लिया है। यूरोपीय संघ की शीर्ष राजनयिक काजा कल्लास ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी। 

कल्लास ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?

ईयू की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रियों ने इस फैसले पर सर्वसम्मति से सहमति जताई। उन्होंने कहा, जो भी शासन अपने ही हजारों लोगों की हत्या करता है, वह अपने ही अंत की ओर बढ़ रहा होता है। 

ये भी पढ़ें: ‘बातचीत की संभावनाएं अभी खत्म नहीं हुईं, कार्रवाई हुई तो..’, ईरान को ट्रंप की धमकी के बाद रूस का बयान

पहले 15 अधिकारियों पर लगाए थे प्रतिबंध

इससे पहले इस 27 देशों के समूह ने ईरान के 15 अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए थे। इनमें रिवोल्यूशनरी गार्ड के शीर्ष कमांडर भी शामिल हैं, जिन पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई का आरोप है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, इस कार्रवाई में अब तक 6,300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

 

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है..)

 

By admin