• Tue. Oct 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Fact Check: Claims About The Rbi Issuing New ₹1000 Notes Are Fake; Read The Investigation. Profile: Height, Age, Affairs, Biography

Byadmin

Oct 27, 2026


सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जा रहा है। पोस्ट में ₹ 1000 के नोट नजर आ रहे हैं। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिर्सव बैंक ने 1000 रुपये के नए नोट जारी किए हैं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। आरबीआई ने इन दावे को फर्जी बताया है। इस पोस्ट को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। 

बता दें कि  फिलहाल, भारत में आरबीआई की ‘महात्मा गांधी (नई) सीरीज’ के तहत 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपये के नोट चलन में हैं। 8 नवंबर 2016 को सरकार ने काले धन, जाली नोटों और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए 500 और 1,000 रुपये के नोटों को बंद (विमुद्रीकरण) करने की घोषणा की थी, जिसके बाद 1,000 रुपये का पुराना नोट कानूनी रूप से अमान्य हो गया था। बाद में 500 रुपये का नया नोट तो लाया गया, लेकिन 1,000 रुपये के नोट को दोबारा चलन में नहीं लाया गया। इसके बजाय, आरबीआई  ने 2,000 रुपये का नोट जारी किया, जिसे बाद में मई 2023 में चलन से हटा लिया गया।

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि आरबीआई की ओर से ₹1000 के नोट जारी किए गए हैं। 

रमेश प्रसाद नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,’नई मुद्रा’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

इसी तरह के अन्य पोस्ट के लिंक आप यहां  देख सकते हैं। वहीं, आर्काइव लिंक आप यहां  देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें कोई रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद हमने आरबीआई की वेबसाइट पर सर्च किया। यहां भी हमें वायरल दावे से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली। 

 

इसके बाद हमें पीआईबी फैक्ट चेक की पोस्ट मिली। यह पोस्ट 27 अक्तूबर 2026 को साझा की गई है। यहां वायरल दावे को फर्जी बताया गया है। यहां लिखा है कि सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि 1,000 रुपये का नया नोट जारी किया गया है। यह दावा फर्जी है। पीआईबी फैक्ट चेक ने आगे कहा, ‘आरबीआई ने 1,000 रुपये का नया नोट जारी करने के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।’

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को फर्जी पाया है। 

By admin