• Tue. Oct 21st, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Fir Against 147 In 308 Cases Of Stubble Burning In Punjab – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Oct 21, 2025


पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं की संख्या 308 तक पहुंच गई है। अधिकांश मामले तरनतारन और अमृतसर जिलों से सामने आए हैं। यह खुलासा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से हुआ। पराली जलाने के यह मामले 15 सितंबर से 19 अक्तूबर के बीच सामने आए हैं।

 


FIR against 147 in 308 cases of stubble burning in Punjab

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : संवाद



विस्तार


पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़कर 308 हो गई हैं, जिनमें तरनतारन और अमृतसर सबसे अधिक प्रभावित हैं। 15 सितंबर से 19 अक्तूबर के बीच दर्ज मामलों में किसानों ने रबी की फसल के लिए खेत साफ करने हेतु पराली जलाई। 147 एफआईआर दर्ज की गईं और 6.5 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। राज्य सरकार ने जागरूकता अभियान चलाया है, लेकिन कुछ किसान अब भी फसल अवशेष जलाते हैं।

Trending Videos

By admin