• Mon. Feb 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

France:फ्रांस तक पहुंची एपस्टीन फाइल विवाद की आग, पूर्व संस्कृति मंत्री का इस्तीफा – France Former Culture Minister Resigns Over Epstein-linked Tax Fraud Investigation

Byadmin

Feb 9, 2026


वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: नितिन गौतम

Updated Mon, 09 Feb 2026 08:00 AM IST

एपस्टीन विवाद में नाम आने के बाद फ्रांस के पूर्व संस्कृति मंत्री जैक लैंग ने इस्तीफा दे दिया है। जैंक लैंग फ्रांस के सबसे बड़े नाम हैं, जो एपस्टीन विवाद की चपेट में आए हैं। जैक लैंग पर आरोप है कि उन्होंने एपस्टीन के साथ मिलकर धन शोधन और टैक्स धोखाधड़ी की। 


France former culture minister resigns over Epstein-linked tax fraud investigation

जेफ्री एपस्टीन विवाद
– फोटो : पीटीआई



विस्तार

एपस्टीन फाइल्स में हुए खुलासों ने पूरी दुनिया में खलबली मचाई हुई है। अब इस विवाद की चपेट में फ्रांस के पूर्व संस्कृति मंत्री जैक लैंग भी आ गए हैं। दरअसल एपस्टीन से जुड़े टैक्स धोखाधड़ी मामले में जैक लैंग का नाम सामने आया, जिसके बाद उन्होंने फ्रांस के एक सांस्कृतिक सेंटर के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। 

Trending Videos

एपस्टीन फाइल में टैक्स धोखाधड़ी खुलासे में आया जैक लैंग का नाम


  • एपस्टीन फाइल जारी होने के बाद जैक लैंग फ्रांस के पहले हाई प्रोफाइल व्यक्ति बन गए हैं, जिन्हें इस विवाद के चलते इस्तीफा देना पड़ा है।

  • अमेरिका के न्याय विभाग ने 30 जनवरी को बदनाम यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलें जारी की थीं, जिनमें फ्रांस के पूर्व संस्कृति मंत्री का नाम कई बार सामने आया।

  • जैक लैंग 1980 और 1990 के दशक में फ्रांस के समाजवादी राष्ट्रपति फ्रैंकोइस मिट्टेरैंड की सरकार में मंत्री रहे थे।

  • 86 वर्षीय लैंग को फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने पूछताछ के लिए समन जारी किया था। हालांकि लैंग ने समन जारी होने के बाद रविवार को अरब वर्ल्ड इंस्टीट्यूट के प्रमुख के पद से इस्तीफा ही दे दिया। 

ये भी पढ़ें- Greenland Geopolitics: फ्रांस-कनाडा ने ग्रीनलैंड में खोले अपने वाणिज्य दूतावास, ट्रंप के बयान से बढ़ा था विवाद





By admin