• Wed. Apr 16th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

France Expel 12 Algerian Diplomats, Recall Ambassador Escalating Tensions – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Apr 16, 2025


फ्रांस और अल्जीरिया के बीच कूटनीतिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। फ्रांस ने अल्जीरिया के 12 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया। साथ अल्जीरिया में काम कर रहे अपने राजदूत को बातचीत के लिए वापस बुलाया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

Trending Videos

ऐसा क्यों हुआ?

फ्रांस ने अल्जीरिया के तीन नागरिकों पर 2024 में अल्जीरियाई विपक्षी कार्यकर्ता अमीर बुखोरस के अपहरण के आरोप लगाए थे। इन तीन लोगों में अल्जीरियाई वाणिज्य दूतावास का अधिकारी भी शामिल था। फ्रांस के मुताबिक, इन तीनों पर ‘आंतकी’ साजिश रचने का भी आरोप है और इन्हें अभी मुकदमे से पहले हिरासत में रखा गया है। 

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड पर लगाया राजनीतिक गतिविधि चलाने का आरोप, टैक्स छूट खत्म करने का दिया अल्टीमेटम

अमीर बुखोरस कौन हैं

अमीर बुखोरस को सोशल मीडिया पर अमीर डीजेड के नाम से जाना जाता है। वह एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनके टिकटॉक पर एक 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह लंबे समय से अल्जीरिया की सरकार की आलोचना करते आए हैं। 

अल्जीरिया ने भी 12 फ्रांसीसी राजनयिकों को निकाला

इससे पहले अल्जीरिया ने भी फ्रांस के 12 राजयनयिकों को निष्कासित कर दिया था। इससे पहले, अल्जीरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उसने फ्रांसीसी अधिकारियों को इसलिए निष्कासित किया, क्योंकि फ्रांस में अल्जीरियाई वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी को अपहरण मामले की जांच के तहत गिरफ्तार किया गया था।

बैकग्राउंड में चल क्या रहा है?

फ्रांस और अल्जीरिया के संबंध पहले से ही संवेदनशील रहे हैं। अल्जीरिया फ्रांस का उपनिवेश रह चुका है और दोनों देशों के बीच कई बार विवाद हो चुके हैं। पिछले साल स्थिति तब और खराब हो गई, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पश्चिमी सहारा को लेकर मोरक्को का समर्थन किया, जिसका अल्जीरिया विरोध करता है। हालांकि, पिछले हफ्ते फ्रांसीसी विदेश मंत्री जीन नोएल बैरट ने कहा था कि दोनों देशों के संबंध अब सामान्य होने लगे हैं। लेकिन यह नया विवाद संबंध बिगाड़ सकता है। 

By admin