• Wed. Feb 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ghaziabad Triple Suicide:तीन सगी बहनों ने की खुदकुशी, बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से लगाई छलांग – Ghaziabad Triple Suicide 3 Minor Sisters Jump Off 9th Floor In Ghaziabad

Byadmin

Feb 4, 2026


गाजियाबाद के भारत सिटी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर अपने माता-पिता द्वारा ऑनलाइन गेमिंग पर आपत्ति जताए जाने के बाद 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

जानकारी के मुताबिक, टीलामोड़ थानक्षेत्र के भारत सिटी सोसायटी निवासी चेतन कुमार की तीन बेटियों  निशिका (16), प्राची (14) और पाकी (12) ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मामला देर रात करीब 2:30 बजे का है। चेतन कुमार पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी। पुलिस के अनुसार तीनों बहने पिछले कुछ माह से ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। कोरोना के बाद से तीनों पढ़ाई भी छोड़ चुकी थीं।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का करते हैं और तीन वर्ष से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं, मूल रूप से दिल्ली निवासी हैं। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिए हैं। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

By admin