• Tue. Aug 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Glenn Maxwell:ग्लेन मैक्सवेल के घर आई नन्ही परी, पत्नी विनी रमन ने बेटी को दिया जन्म; शेयर की तस्वीर – Australian Cricketer Glenn Maxwell And His Wife Vini Raman Welcomed A Baby Girl Share Post In Social Media

Byadmin

Aug 18, 2026


ऑस्ट्रेलिया के स्टार अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के घर नन्ही परी का आगमन हुआ है। मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने बेटी को जन्म दिया है। इन दोनों ने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। बेटी का नाम माइया मैक्सवेल रखा गया है। इस जोड़े ने मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने परिवार में नन्ही परी के आने की खुशखबरी साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, हमारी सपनों की बेटी का आगमन हो गया है, माइया मैक्सवेल।


मैक्सवेल को मिल रही बधाई

इस घोषणा के बाद दुनिया भर के साथी क्रिकेटरों, फ्रेंचाइजी और प्रशंसकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। माया मैक्सवेल से पहले उनके घर 11 सितंबर 2023 को बेटे लोगन मैवरिक मैक्सवेल का जन्म हुआ था। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की पहली मुलाकात दिसंबर 2013 में हुई थी। शुरुआती दोस्ती के बाद उनके बीच रिश्ता गहरा हुआ और उन्होंने 2017 में अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया। इसके बाद फरवरी 2020 में इस जोड़े ने अपनी सगाई की घोषणा की और 27 मार्च 2022 को मेलबर्न में शादी के बंधन में बंध गए। 

मेलबर्न में उन्होंने दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से विवाह समारोह आयोजित किए थे, जिसमें एक पारंपरिक ईसाई विवाह और दूसरा तमिल ब्राह्मण समारोह शामिल था। इस दौरान मैक्सवेल पारंपरिक सुनहरे शेरवानी में नजर आए थे।

By admin