• Mon. Jan 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Golden Globe Awards:लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ बनी बेस्ट फिल्म, ‘एडोलसेंस’ का दिखा जलवा – Golden Globe Awards 2026 Live Update Winners List Priyanka Chopra Julia Roberts George Clooney On Red Carpet

Byadmin

Jan 12, 2026


09:54 AM, 12-Jan-2026

निक्की ग्लेसर की मस्ती

09:50 AM, 12-Jan-2026

‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ बनी बेस्ट पिक्चर – म्यूजिकल/कॉमेडी

83वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स में लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का जलवा, बेस्ट पिक्चर – म्यूजिकल/कॉमेडी।

 

 

09:47 AM, 12-Jan-2026

‘हैमनेट’ बनी बेस्ट पिक्चर – ड्रामा

क्लो झाओ द्वारा निर्देशित बायोपिक ड्रामा ‘हैमनेट’ ने गोल्डन ग्लोब में बड़ी जीत हासिल की है। ‘हैमनेट’ को बेस्ट पिक्चर – ड्रामा का अवॉर्ड मिला है।

 

09:42 AM, 12-Jan-2026

टिमोथी चालमेट ने काइली जैनर को किया किस


काइली जैनर और टिमोथी चालमेट
– फोटो : एक्स@Golden Globes

83वें गोल्डन ग्लोब में बेस्ट एक्टर मोशन पिक्चर – म्यूजिकल/कॉमेडी का अवॉर्ड अपने नाम करने वाले टिमोथी चालमेट अवॉर्ड जीतने के बाद काइली जेनर के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने काइली को किस भी किया।

 

09:40 AM, 12-Jan-2026

लियोनार्डो डिकैप्रियो से मिले ओवेन कूपर

सिर्फ 16 साल की उम्र में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम करने वाले ‘एडोलसेंस’ स्टार ओवेन कूपर ने लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ समारोह के दौरान तस्वीर खिंचाई। दोनों का साथ मे ंफोटो खिंचाते और बातचीत करते वीडियो सामने आया है।

 

09:35 AM, 12-Jan-2026

वैगनर मौरा बने बेस्ट एक्टर मोशन पिक्चर – ड्रामा

‘द सीक्रेट एजेंट’ में अपने शानदार अभिनय के लिए वैगनर मौरा को बेस्ट एक्टर मोशन पिक्चर – ड्रामा का अवॉर्ड मिला। ये ‘द सीक्रेट एजेंट’ का दूसरा अवॉर्ड है।

 

09:31 AM, 12-Jan-2026

जेसी बकले बनीं बेस्ट एक्ट्रेस मोशन पिक्चर – ड्रामा

                                                 
                

                                                 
                विलियम शेक्सपीयर के जीवन पर आधारित हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म 'हैमनेट' के लिए आयरिश अभिनेत्री जेसी बकले ने बेस्ट एक्ट्रेस मोशन पिक्चर - ड्रामा का अवॉर्ड अपने नाम किया।
                                                 
                

                                                 
                
                                                 
                

                                                 
                

09:28 AM, 12-Jan-2026

 ‘द स्टूडियो’ बनी बेस्ट सीरीज

सेठ रोजन स्टारर ‘द स्टूडियो’ के खाते में बड़ी खुशी आई है। ‘द स्टूडियो’ ने बेस्ट म्यूजिकल/ कॉमेडी सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया है। 

 

 

09:26 AM, 12-Jan-2026

निक्की ग्लेसर ने की मस्ती

83वें गोल्डन ग्लोब्स की होस्ट निक्की ग्लेसर इस दौरान सेलेब्स के साथ मस्ती करती नजर आईं। उन्होंने कई कलाकारों से बात की और फनी इंसिडेंट्स किए।

 

09:20 AM, 12-Jan-2026

‘सिनर्स’ को बेस्ट सिनेमैटिक का अवॉर्ड

अमेरिकन हॉरर फिल्म ‘सिनर्स’ को बेस्ट सिनेमैटिक और बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट्स का अवॉर्ड मिला। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम मंच पर नजर आई।

 

  



By admin