07:33 PM, 04-Apr-2026
GT vs RR Live Score: राजस्थान की पारी शुरू
राजस्थान रॉयल्स की पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर मौजूद हैं।
07:10 PM, 04-Apr-2026
GT vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव।
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: रवि सिंह, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई।
07:03 PM, 04-Apr-2026
GT vs RR Live Score: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
आईपीएल का नौवां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में शुभमन गिल की जगह राशिद खान गुजरात का नेतृत्व कर रहे हैं। रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। राशिद खान ने बताया कि गिल मांशपेशियों में ऐंठन के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे। राजस्थान इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। तुषार देशपांडे और शुभम दुबे को क्रमश: बृजेश शर्मा और रवि बिश्नोई की जगह मौका मिला है। वहीं, गिल की जगह गुजरात ने कुमार कुशाग्र को मौका दिया है।
07:01 PM, 04-Apr-2026
GT vs RR Live Score: गिल की जगह राशिद करेंगे नेतृत्व
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, इस मैच में राशिद खान गुजरात टाइटंस का नेतृत्व करेंगे। शुभमन गिल इस मैच में अनुपलब्ध रहेंगे।
06:37 PM, 04-Apr-2026
GT vs RR Live Score: क्या होगी रणनीति?
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स की टीम संतुलित दिखती है। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर जैसे तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में गुजरात के बल्लेबाजों को दबाव में लाने की कोशिश करेंगे। हालांकि टीम की कप्तानी रियान पराग को सौंपे जाने के फैसले पर अब भी सवाल उठ रहे हैं। मैच की स्थिति को देखते हुए टॉस अहम भूमिका निभा सकता है। इस मैदान पर टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर रही हैं। अगर गुजरात पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे 200 से अधिक का स्कोर बनाना होगा, जबकि लक्ष्य का पीछा करते समय उसे राजस्थान को बड़े स्कोर से रोकना जरूरी होगा।
06:37 PM, 04-Apr-2026
GT vs RR Live Score: गुजरात की टीम शीर्ष क्रम पर निर्भर
बल्लेबाजी की बात करें तो गुजरात टाइटंस काफी हद तक अपने शीर्ष क्रम पर निर्भर नजर आती है। शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर को बड़ी पारियां खेलनी होंगी, क्योंकि मध्यक्रम में शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया अब तक खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं।
06:36 PM, 04-Apr-2026
GT vs RR Live Score: गुजरात का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत
गुजरात टाइटंस के पास कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को मुश्किल में डाल सकते हैं। हालांकि पिछले मैच में कप्तान शुभमन गिल की रणनीति पर सवाल उठे थे, ऐसे में इस मुकाबले में उनसे बेहतर निर्णयों की उम्मीद होगी।
06:36 PM, 04-Apr-2026
GT vs RR Live Score: वैभव पर रहेंगी नजरें
राजस्थान रॉयल्स की नजरें एक बार फिर अपने युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिन्होंने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सभी का ध्यान खींचा था। 15 वर्षीय यह बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में खेलते हुए गुजरात के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण को चुनौती देने के लिए तैयार है।
06:35 PM, 04-Apr-2026
GT vs RR Live Score: गुजरात का राजस्थान से सामना
आईपीएल 2026 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जा रही इस पिच पर एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
06:32 PM, 04-Apr-2026
GT vs RR Live Score: राजस्थान का स्कोर 50 के पार, यशस्वी और वैभव क्रीज पर मौजूद; गुजरात को विकेट की तलाश
IPL Live Cricket Score, GT vs RR Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 में पहला डबल हेडर है। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली और मुंबई के बीच खेला जा रहा है, जबकि दूसरे मैच में गुजरात की टक्कर राजस्थान से अहमदाबाद में होगी। इस मैच में गुजरात की नजरें सत्र की पहली जीत पर होंगी।