अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लेकर चर्चाओं में हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। यही कारण है कि हर्षवर्धन फिल्म के सिलसिले में अलग-अलग शहरों में जा रहे हैं, जहां फैंस की उनको लेकर दीवानगी देखने को मिल रही है। अब हर्षवर्धन नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे, जहां वो फैंस के बीच घिर गए। इसके बाद हर्षवर्धन ने अपनी फीमेल फैंस से एक खास अपील भी की है।
फैंस के बीच फंसे हर्षवर्धन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हर्षवर्धन राणे लखनऊ पहुंचे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि लखनऊ के एक मॉल में पहुंचे हर्षवर्धन फैंस के बीच घिर रहे। इस दौरान उनके साथ खींचातानी भी हुई। वीडियो में वहां मौजूद फैंस फोन निकालकर हर्षवर्धन की एक झलक पाना चाह रहे हैं। इस दौरान हर्षवर्धन फैंस के बीच बुरी तरह से फंस गए। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
हर्षवर्धन बोले- प्यार में दर्द होता ही है
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ लिखा गया है, ‘लखनऊ पहुंचे हर्षवर्धन, लेकिन फैंस का बर्ताव कर गया निराश।’ इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए हर्षवर्धन ने लिखा, ‘बिल्कुल नहीं हुआ मैं निराश। प्यार में दर्द होता ही है। इस दर्द में भी आपका प्यार है।’ हर्षवर्धन का ये रिएक्शन अब फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
लड़कियों से हर्षवर्धन ने की न आने की अपील
इसके अलावा हर्षवर्धन ने अपने इंस्टाग्राम पर उसी दौरान का एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हर्षवर्धन फैंस और मीडिया से घिरे नजर आ रहे हैं। इस दौरान लोग उनसे फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। अब इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्षवर्धन ने लड़कियों से एक खास अपील की है। हर्षवर्धन ने लड़कियों के लिए लिखा, ‘लड़कियों, आप प्लीज यहां मत आइए मुझसे मिलने। ये दीवाने, परवाने हैं।’
11 दिनों में 56.86 करोड़ हुई फिल्म की कमाई
‘एक दीवाने की दीवानियत’ की बात करें तो फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 11 दिनों में 56.86 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है और अभी भी लगातार आगे बढ़ रही है।