• Sat. Mar 15th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Haryana Bjp Leader Surendra Jawahar Murdered In Land Dispute In Sonipat Of Haryana News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Mar 15, 2025


BJP Leader Shot Dead: हरियाणा के सोनीपत में भाजपा नेता की हत्या का मामला सामने आया है। होली के दिन भाजपा मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की दो गोली मारकर हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, सदर थाना गोहाना इलाके के जवाहरा गांव में पूरी वारदात हुई। जवाहरा में भाजपा के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की होली की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगा है। घटना के पीछे जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। सदर गोहाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमलावर ने एक गोली उनके माथे में मारी और दूसरी गोली पेट में मारकर भाग गया। हमलावर उनका पड़ोसी बताया गया है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र ने गांव में अपनी बुआ के नाम से जमीन खरीदी थी। जिसे लेकर उनसे रंजिश थी। 

हमलावर ने सुरेंद्र को जमीन पर पैर नहीं रखने की धमकी दे रखी थी। सुरेंद्र ने जमीन की जुताई कराई थी। जिससे गुस्साए पड़ोसी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भिजवाया है। 

By admin