• Tue. Oct 8th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

How Was The Performance Of Bjp In The Last 10 Years, How Much Has The Country’s Political Map Changed During M – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Oct 8, 2024


Political Map: 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के वक्त कितने राज्यों में भाजपा और कितने राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी? कितने राज्यों में अन्य दल सत्ता में थे? बीते 10 साल में इसमें कितना बदलाव आया है? आइये समझते हैं…  

How was the performance of BJP in the last 10 years, how much has the country's political map changed during M

Political Map 2024
– फोटो : AMAR UJALA

विस्तार


जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित हो रहे हैं। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कहां किस पार्टी को बहुमत मिलेगा। किसे जनता का जनादेश मिलेगा यह सब आज तय होगा। हरियाणा में बीते 10 साल से भाजपा सत्ता में है। वहीं, जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। इन 10 वर्षों में देश की सियासत में बहुत कुछ बदला है। ये बदलाव देश के सियासी नक्शे पर भी झलका है। 

Trending Videos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में आने बाद देश का सियासी नक्शा कैसे बदला है? मोदी सरकार बनने के वक्त कितने राज्यों में भाजपा और कितने राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी? कितने राज्यों में अन्य दल सत्ता में थे? कब देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले हिस्सों में भाजपा और उसके सहयोगी सरकारों का शासन आया? इस वक्त देश का सियासी नक्शा कैसा है? आइये जानते हैं…

चुनावी राज्यों में देश की कितनी आबादी?

हरियाणा में देश की 2.00% आबादी रहती है। देश के 1.3 फीसदी भू-भाग वाले हरियाणा में बीते 10 साल से यहां भाजपा की सरकार है। वहीं, जम्मू कश्मीर में देश की करीब एक फीसदी आबादी निवास करती है। यहां 10 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। 

By admin