10:34 AM, 17-May-2025
HP Board 12th Result 2025: पिछले साल कला और वाणिज्य संकाय में छात्राओं का दबदबा
पिछले साल हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। कला संकाय में अर्शिता ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया था, जबकि वाणिज्य संकाय में शाव्या ने भी 98 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी।
10:09 AM, 17-May-2025
HP Board 12th Result 2025: पिछले वर्ष इस दिन हुई परीक्षा
पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 30 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में लगभग 85,000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।
09:56 AM, 17-May-2025
HP Board 12th Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले results.amarujala.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर उपलब्ध HP Board सेक्शन पर क्लिक करें।
- “HP Board Class 12th Result 2024” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर या अन्य आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट को ध्यानपूर्वक देखें और भविष्य के लिए उसकी एक प्रति डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
09:35 AM, 17-May-2025
HP Board Result 2025: पिछली बार किस समय जारी हुए नतीजे
पिछली बार हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम दोपहर 2:30 बजे के बाद जारी किए गए थे। परिणाम जारी होने के तुरंत बाद छात्र बिना किसी कठिनाई के सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते थे।
परिणाम देखने के लिए छात्र यहां क्लिक करें और पंजीकरण करें
09:22 AM, 17-May-2025
HP Board Result 2025: पिछले साल कितना रहा रिजल्ट?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड (HPBOSE) द्वारा वर्ष 2024 में कक्षा 12वीं का परिणाम 73.76% रहा था। कुल 85,777 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 63,092 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए।
08:57 AM, 17-May-2025
HPBOSE Result 2025: रिजल्ट में उपलब्ध विवरण
ऑनलाइन प्राप्त अंकपत्र (मार्कशीट) में छात्रों के विषयों की सूची, प्रत्येक विषय का कोड, सिद्धांत परीक्षा (theory) और आंतरिक मूल्यांकन (internal assessment) में प्राप्त अंक, तथा कुल अंक प्रदर्शित किए जाएंगे। ध्यान रहे कि यह केवल ऑनलाइन मार्कशीट है। छात्रों को उनकी मूल (ऑरिजिनल) मार्कशीट बाद में संबंधित विद्यालय/स्कूल प्रशासन द्वारा विधिवत रूप से प्रदान की जाएगी।
08:35 AM, 17-May-2025
HP Board Result 2025: पिछले साल के टॉपर
वर्ष 2024 में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय (Science Stream) से कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने संयुक्त रूप से टॉप किया था। इन दोनों छात्राओं ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए थे, जो कि 98.80% बनता है।
08:24 AM, 17-May-2025
HPBOSE 12th Result 2025: किन विषयों के नतीजे होंगे घोषित?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड (HPBOSE) कक्षा 12वीं के परिणाम तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए जारी किए जाएंगे। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा दी है, वे अपने संबंधित विषयों के अनुसार रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
08:17 AM, 17-May-2025
HP Board 12th Result 2025: पिछले साल के टॉपर
पिछले साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था। कला संकाय (Arts) की अर्शिता और वाणिज्य संकाय (Commerce) की शाव्या ने 98 प्रतिशत अंक, यानी 500 में से 490 अंक प्राप्त किए थे। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर दोनों छात्राओं ने टॉप-10 रैंकर्स की सूची में जगह बनाई थी।
08:08 AM, 17-May-2025
HP Board 12th Result: मार्कशीट पर होंगे ये अहम विवरण
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम के बाद जारी की जाने वाली ऑनलाइन मार्कशीट में कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। इसमें बोर्ड का नाम, परिणाम का नाम, छात्र का नाम, रोल नंबर, पिता और माता का नाम, प्रत्येक विषय के थ्योरी और प्रैक्टिकल सहित विषयों के नाम, प्राप्तांक, कुल अंक, और योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल) का स्पष्ट उल्लेख होगा।