Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue (वेन्यू) के कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी पूरे लाइनअप पर लागू नहीं है, बल्कि कुछ खास वेरिएंट्स तक सीमित है। वेरिएंट के आधार पर, यह बढ़ोतरी 5,200 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक है।
कितनी बढ़ी कीमत?
नई कीमतों में बढ़ोतरी पूरी लाइनअप के बजाय, अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से की गई है।
सबसे ज्यादा असर डीजल वेरिएंट्स पर पड़ा है। जबकि पेट्रोल मॉडल्स में मामूली बदलाव किए गए हैं।