• Sat. Feb 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ind Vs Aus W:भारत की ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहली बार नाम की सीरीज; 17 रन से आखिरी मैच में हराया – Ind W Vs Aus W T20 Highlights: India Vs Australia Women 3rd T20i Match Scorecard Result Updates

Byadmin

Feb 21, 2026


IND W vs AUS W T20 Highlights: India vs Australia Women 3rd T20i Match Scorecard Result Updates

स्मृति मंधाना
– फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 17 रन से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय महिला टीम ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टीम इंडिया ने पहली बार टी20 सीरीज जीती है। शनिवार को एडिलेड में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने स्मृति मंधाना (82) और जेमिमा रोड्रिग्स (59) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 159 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में भारत के लिए श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि अरुंधति रेड्डी ने दो सफलताएं अपने नाम कीं। वहीं, रेणुका सिंह ने एक विकेट झटका।

Trending Videos

By admin