06:47 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: यशस्वी जायसवाल का छठा टेस्ट शतक
यशस्वी जायसवाल ने 127 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका चौथा शतक है जबकि मौजूदा सीरीज में दूसरा सैकड़ा है। उनका साथ देने के लिए करुण नायर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 180 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
06:16 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: लंच के बाद भारत को झटका
लंच के बाद भारत को चौथा झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल 11 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें गस एटकिंसन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। अब जायसवाल का साथ देने करुण नायर आए हैं।
05:38 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: लंच तक स्कोर 189/3
यशस्वी जायसवाल और आकाश दीप की शतकीय साझेदारी से भारत ने इंग्लैंड पर 166 रन की बढ़त हासिल कर ली है। पहले सत्र में आकाश दीप के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा। वह 94 गेंदों में 12 चौके की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर यशस्वी जायसवाल (85) और शुभमन गिल (11) मौजूद हैं। लंच तक भारत ने तीन विकेट पर 189 रन बना लिए हैं।
05:21 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: आकाश दीप 66 रन बनाकर आउट
आकाश दीप 66 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें ओवरटन ने एटकिंसन के हाथों कैच कराया। आकाश दीप ने यशस्वी जायसवाल के साथ 107 रनों की साझेदारी निभाई। भारत ने तीन विकेट पर 177 रन बना लिए हैं और इंग्लैंड पर बढ़त 154 रन की हो गई है। अब यशस्वी का साथ देने कप्तान शुभमन गिल आए हैं।
05:00 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: आकाश दीप का पहला अर्धशतक
नाइटवॉचमैन के तौर पर बल्लेबाजी के लिए आए आकाश दीप बल्लेबाजी में चमक गए। उन्होंने 70 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वह यशस्वी जायसवाल के साथ 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं और भारत का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। भारत ने इंग्लैंड पर 132 रन की बढ़त हासिल कर ली है। आकाश दीप पहले भारतीय नाइटवॉचमैन बने हैं जिन्होंने 50 से अधिक रन बनाए हैं, इससे पहले अमित मिश्रा ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर 84 रन बनाए थे।
04:27 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: रोहित शर्मा पहुंचे ओवल
भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को ओवल पहुंचे। वह भारत बनाम इंग्लैंड मैच का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे हैं।
#WATCH | United Kingdom | Indian Cricketer Rohit Sharma arrives at The Oval in London for #INDvsEND Fifth Test Day 3 match. pic.twitter.com/rM6MXMsazd
— ANI (@ANI) August 2, 2025
04:21 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: यशस्वी-आकाश की अर्धशतकीय साझेदारी
यशस्वी जायसवाल और आकाश दीप के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। भारत ने इंग्लैंड पर 98 रन की बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने दो विकेट पर 121 रन बना लिए हैं।
03:29 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू
तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत की दूसरी पारी जारी है और शनिवार का खेल 75/2 के स्कोर से शुरू हो रहा है। यशस्वी 51 और आकाश दीप चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
03:10 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: भारत को इंग्लैंड पर बढ़त
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 75 रन बना लिए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ 52 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले मेजबानों की पहली पारी 247 रन पर सिमटी थी जबकि भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। इस आधार पर इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त हासिल हुई। शुक्रवार का खेल समाप्त होने तक यशस्वी जायसवाल 49 गेंदों में 51 और आकाश दीप दो गेंदों में चार रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
03:10 PM, 02-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: यशस्वी का 13वां पचासा
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारतीय टीम को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई, जिसे जोश टंग ने तोड़ा। उन्होंने राहुल को रूट के हाथों कैच कराया। वह 28 गेंदों में सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए साई सुदर्शन 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें गस एटकिंसन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 44 गेंदों में अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया। मौजूदा सीरीज में यह उनका तीसरा पचासा है। दिन का खेल समाप्त होने तक बाएं हाथ के बल्लेबाज 51 और आकाश दीप चार रन बनाकर डटे हैं।