09:54 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका ईशान किशन को लगा। ईश सोढ़ी ने उन्हें अपना शिकार बनाया। वह 32 गेंदों में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब सूर्यकुमार यादव का साथ देने शिवम दुबे आए हैं।
09:40 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: ईशान किशन का अर्धशतक
ईशान किशन ने 21 गेंदों में अपने वनडे करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह सूर्यकुमार यादव के साथ 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
09:12 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आउट
भारत की शुरुआत खराब हुई है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आउट हो गए। अब क्रीज पर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।
08:53 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 209 रन का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। उनके लिए मिचेल सैंटनर ने 47 रनों की नाबाद पारी खेली।
08:35 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: छठा विकेट गिरा
न्यूजीलैंड को छठा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने मार्क चैपमैन को अपना शिकार बनाया। वह 10 रन बनाकर आउट हुए। अब मिचेल सैंटनर का साथ देने जैक फोल्क्स आए हैं।
08:13 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: 129 पर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका
129 पर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा। कुलदीप यादव ने अर्शदीप सिंह के हाथों रचिन रवींद्र को पवेलियन भेजा। वह 26 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर मार्क चैपमैन और मिचेल सैंटनर मौजूद हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 132 रन हो गया है।
08:07 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को चौथा झटका
न्यूजीलैंड को चौथा झटका शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या के हाथों डेरिल मिचेल को अपना शिकार बनाया। वह 11 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हु। अब रचिन रवींद्र का साथ देने मार्क चैपमैन आए हैं। 12 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 127 रन है।
07:48 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: फिलिप्स आउट हुए
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या के हाथों ग्लेन फिलिप्स को कैच कराया। वह 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब रचिन रवींद्र का साथ देने डेरिल मिचेल आए हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 99 रन है।
07:23 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने टिम सीफर्ट को अपना शिकार बनाया। वह 24 रन बनाकर आउट हुए। अब रचिन रवींद्र का साथ देने ग्लेन फिलिप्स आए हैं।
07:18 PM, 23-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: पहला विकेट गिरा
न्यूजीलैंड को पहला झटका हर्षित राणा ने दिया। उन्होंने डेवोन कॉनवे को 43 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। वह 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब टीम सीफर्ट का साथ देने रचीन रवींद्र आए हैं।