09:05 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: सूर्यकुमार यादव आठ रन बनाकर आउट
तीसरे ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा। नौ रन के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव जैकब डफी की गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती विकेट गिरने से टीम इंडिया दबाव में आ गई है।
08:55 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट
न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर मैट हेनरी की गेंद पर अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए और पवेलियन लौट गए। उनके जल्दी आउट होने से टीम इंडिया को मुकाबले की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा।
08:45 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 216 रन का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 216 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने टिम सीफर्ट की 62 रनों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
08:24 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: पांचवां और छठा झटका लगा
टीम को पांचवां झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने मार्क चैपमैन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। इसके बाद मिचेल सेंटनर रनआउट हो गए। वह सिर्फ 11 रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर डेरिल मिचेल और जैक फोल्क्स मौजूद हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर छह विकेट पर 168 रन है।
08:09 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को चार सफलताएं
14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम ने चार सफलताएं हासिल कर ली हैं। डेवोन कॉनवे 44, टिम सीफर्ट 62, रचिन रवींद्र 2 और ग्लेन फिलिप्स 24 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल मौजूद हैं।
07:39 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को पहली सफलता
भारत को पहली सफलता मिली है। कुलदीप यादव ने नौवें ओवर में डेवोन कॉनवे को अपना शिकार बनाया। वह 23 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। अब टिम सीफर्ट (55) का साथ देने रचिन रवींद्र आए हैं।
07:25 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live: पॉवरप्ले समाप्त हुआ
डेवोन कॉनवे (24) और टिम सीफर्ट (46) ने न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। शुरुआती छह ओवर के बाद स्कोर 71/0 है।
06:59 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। टिम सीफर्ट और डेवोन कॉनवे क्रीज पर मौजूद हैं। पहला ओवर अर्शदीप सिंह को सौंपा गया है।
06:36 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फोल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
06:32 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। ईशान किशन को आराम मिला है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिला है। वहीं, अक्षर पटेल अभी चोट से उबर रहे हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि काइल जैमीसन की जगह जैक फोल्क्स आज के मुकाबले में खेलते नजर आएंगे।