• Mon. Nov 24th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Ind Vs Sa Live Score:भारत पर फॉलोऑन का खतरा, स्कोर सात विकेट पर 140 रन के पार, कुलदीप-सुंदर क्रीज पर – Ind Vs Sa Test Live Score: India Vs South Africa 2nd Test Day 3 Match Scorecard Ball By Ball Updates

Byadmin

Nov 24, 2025


12:27 PM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत 140 रन के पार

भारत ने सात विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं। भारत दक्षिण अफ्रीका के 489 रन से 348 रन और पीछे है। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 149 और रन (कुल 290) बनाने हैं। यशस्वी 58 रन, राहुल 22 रन, सुदर्शन 15 रन, पंत सात रन, जडेजा छह रन और रेड्डी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं, जुरेल खाता नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यानसेन ने चार विकेट लिए। वहीं, हार्मर को दो विकेट मिले। महाराज ने एक विकेट लिया है। फिलहाल कुलदीप और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी खराब रही है। 95 पर एक विकेट के स्कोर के बाद टीम ने 122 रन तक आते आते छह और विकेट गंवा दिए हैं।

11:58 AM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत को सातवां झटका

भारत को 122 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। यानसेन ने जडेजा को हार्मर के हाथों कैच कराया। वह छह रन बना सके। फिलहाल कुलदीप और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी खराब रही है। 95 पर एक विकेट के स्कोर के बाद टीम ने 122 रन तक आते आते छह और विकेट गंवा दिए हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 170 और रन (कुल 290) बनाने हैं। यशस्वी 58 रन, राहुल 22 रन, सुदर्शन 15 रन, पंत सात रन और रेड्डी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं, जुरेल खाता नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यानसेन ने चार विकेट लिए। वहीं, हार्मर को दो विकेट मिले। महाराज ने एक विकेट लिया है।

11:48 AM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत को छठा झटका

भारत को 119 के स्कोर पर छठा झटका लगा। यानसेन ने नीतीश रेड्डी को कैच आउट कराया। वह 10 रन बना सके। स्लिप में मार्करम ने एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। उन्होंने दाईं ओर हवा में डाइव लगाकर कैच पकड़ा। फिलहाल जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी खराब रही है। 95 पर एक विकेट के स्कोर के बाद टीम ने 24 रन बनाने में पांच और विकेट गंवा दिए हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 170 और रन (कुल 290) बनाने हैं। यशस्वी 58 रन, राहुल 22 रन, सुदर्शन 15 रन, पंत सात रन और रेड्डी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं, जुरेल खाता नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यानसेन ने तीन विकेट लिए। वहीं, हार्मर को दो विकेट मिले। महाराज ने एक विकेट लिया है।

11:29 AM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी

भारत की आधी टीम पवेलयिन लौट चुकी है। 105 के स्कोर पर टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा। कप्तान ऋषभ पंत सात रन बनाकर मार्को यानसेन की गेंद पर आउट हुए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई। इतना मोटा किनारा लगने के बावजूद पंत ने डीआरएस लिया। फिलहाल जडेजा और नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर एक वक्त 95 पर एक था। इसके बाद स्कोर 105 पर पांच है। टीम को फॉलोऑन बचाने के लिए कुल 290 रन बनाने हैं। यानी भारतीय टीम को अब भी 185 रन की जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका ने 489 रन बनाए थे, यानी टीम इंडिया 384 रन पीछे है। इससे पहले केएल राहुल 22 रन, यशस्वी जायसवाल 58 रन, साई सुदर्शन 15 रन और ध्रुव जुरेल खाता खोले बिना पवेलियन लौट चुके हैं। हार्मर और यानसेन को दो-दो विकेट मिले हैं, जबकि महाराज को एक विकेट मिला है।

11:02 AM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: चायकाल

दो दिन तक बल्लेबाजी में दबदबा बनाने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कहर बरपा रहे हैं। उनका खेल देखकर लग रहा है कि भारत नहीं दक्षिण अफ्रीका घरेलू परिस्थितियों में खेल रहा है। दो घंटे के अंदर भारत ने चार शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। भारत ने जब तीसरे दिन खेलना शुरू किया तो स्कोर बिना विकेट गंवाए नौ रन था और अब चायकाल तक भारत का स्कोर चार विकेट पर 102 रन है। भारत अब भी दक्षिण अफ्रीका से 387 रन पीछे है। फिलहाल कप्तान पंत और जडेजा नाबाद हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 290 रन बनाने हैं और इससे टीम इंडिया अभी 188 रन पीछे है।

भारत का स्कोर एक वक्त 95 पर एक था और सात रन बनाने में भारत ने तीन और विकेट गंवा दिए। केएल राहुल के रूप में आज भारत को पहला झटका लगा। वह 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यशस्वी ने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक पूरा किया। वह 58 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल मौका भुनाने में नाकामयाब रहे। सुदर्शन 15 रन और जुरेल खाता खोले बिना आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने दो विकेट लिए हैं, जबकि केशव महाराज को एक विकेट मिला है। एक विकेट यानसेन ने लिया है। भारत ने आज पहले सत्र में 29.3 ओवर में 93 रन बनाने में चार विकेट गंवाए हैं।

10:58 AM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत को चौथा झटका

भारत को 102 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल पवेलियन लौट गए हैं। भारतीय टीम का शीर्ष क्रम एक बार फिर ढह गया है। केशव महाराज ने केएल राहुल को आउट किया। वहीं, साइमन हार्मर ने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को पवेलियन भेजा। जुरेल को मार्को यानसेन ने आउट किया। 

10:53 AM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत को तीसरा झटका

भारत ने तीसरे दिन दो घंटे के अंदर तीन विकेट गंवा दिए हैं। 100 रन के अंदर भारत के तीन विकेट गिर गए। केशव महाराज ने केएल राहुल को आउट किया। वहीं, साइमन हार्मर ने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को पवेलियन भेजा है। भारतीय टीम परेशानी में नजर आ रही है। जुरेल और कप्तान पंत क्रीज पर हैं। भारत ने तीन विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए हैं। यशस्वी 58 रन, राहुल 22 रन और सुदर्शन 15 रन बनाकर आउट हुए।

10:46 AM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत को दूसरा झटका

भारत को 95 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। साइमन हार्मर ने यशस्वी जायसवाल को कैच आउट कराया। वह 97 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।

10:29 AM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: यशस्वी का अर्धशतक

यशस्वी ने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। भारत ने एक विकेट गंवाकर 90 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी के साथ साई सुदर्शन क्रीज पर हैं। भारत अब भी दक्षिण अफ्रीका से 390+ रन पीछे है।

10:03 AM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत को पहला झटका

भारत को 65 के स्कोर पर पहला झटका लगा। केएल राहुल को केशव महाराज ने स्लिप में मार्करम के हाथों कैच कराया। वह 22 रन बना सके। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने साई सुदर्शन आए हैं। भारत अभी भी दक्षिण अफ्रीका से 424 रन पीछे है।

By admin