• Sun. Mar 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ind Vs Wi Live Score:68 पर वेस्टइंडीज को पहला झटका, वरुण ने शाई होप को किया बोल्ड; 32 रन बनाकर आउट – Ind Vs Wi T20 Live Score: T20 World Cup Super 8 India Vs West Indies Today Match Scorecard Result News In Hind

Byadmin

Mar 1, 2026


07:41 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: भारत को पहली सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने शाई होप को नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। वह 32 रन बनाकर आउट हुए। पहले विकेट के लिए होप ने चेज के साथ 68 रनों की साझेदारी की। अब शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर आए हैं।

07:28 PM, 01-Mar-2026

Live Score IND vs WI: पावरप्ले समाप्त हुआ

शुरुआती छह ओवर का खेल पूरा हो चुका है। शाई होप (25) और रोस्टन चेज (20) क्रीज पर डटे हैं और अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पावरप्ले में वेस्टइंडीज ने बिना कोई विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं। भारत की नजरें इस साझेदारी को तोड़ने पर हैं।

07:15 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: तीन ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 23/0

तीन ओवर के बाद वेस्टंडीज का स्कोर 23/0 है। शाई होप और रोस्टन चेज क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की नजर विकेट पर है।

07:00 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी शुरू

वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो चुका है। शाई होप और रोस्टन चेज क्रीज पर मौजूद हैं।

06:39 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।

06:35 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने ब्रैंडन किंग की जगह अकील हुसैन आए हैं।

05:39 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: प्रशंसकों में उत्साह

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले को लेकर प्रशंसकों के बीच उत्साह है। 

04:50 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score:  दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन/रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। 

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पोवैल, शेरफाने रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारिया शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। 

04:50 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: वरुण और कुलदीप के बीच चयन मुश्किल

भारत के बल्लेबाज सही समय पर लय में लौट आए हैं और अब गेंदबाजों की बारी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने भी शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती अपने पुराने फॉर्म में नहीं नजर आ रहे हैं। यह रहस्यमयी स्पिनर अपनी लेंथ को सही ढंग से नियंत्रित करने में विफल रहा है और ऐसा लगता है कि वह बहुत ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं। चक्रवर्ती के नहीं चल पाने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को नुकसान हुआ। चक्रवर्ती ने उस मैच में चार ओवर में 47 रन लुटा दिए थे। 

वरुण ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ज्यादातर शॉर्ट पिच गेंदें की और जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ फुल लेंथ गेंद करने की कोशिश की तब भी उन्हें खास सफलता नहीं मिली। इस मैच में अनुभवी सिकंदर रजा ने उन्हें निशाने पर रखा। वरुण ने इस मैच में चार ओवरों में 35 रन दिए। यह देखना बाकी है कि टीम प्रबंधन चक्रवर्ती को प्लेइंग-11 में बनाए रखता है या बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल करता है। कुलदीप ने वर्तमान टूर्नामेंट में अभी तक केवल पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला है। वरुण और कुलदीप दोनों ने अपने आईपीएल करियर के अधिकतर मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से इसी मैदान पर खेले हैं और वे यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। चक्रवर्ती ने हालांकि यहां अधिक मैच खेले हैं।

04:49 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: शिवम दुबे के फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

एक और चिंता ऑलराउंडर शिवम दुबे का गेंदबाजी में अनियमित प्रदर्शन है। जिम्बाब्वे के खिलाफ दुबे ने सिर्फ दो ओवरों में 46 रन लुटाए, जिसमें 10 गेंदों के एक ओवर में चार वाइड और दो नोबॉल शामिल थीं। मुख्य कोच गौतम गंभीर का ऑलराउंडर के प्रति आकर्षण जगजाहिर है, लेकिन ईडन पिच पर दुबे की मध्यम गति की गेंदबाजी वेस्टइंडीज के सामने उलटी पड़ सकती है।



By admin