• Mon. Mar 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

India Icc Trophies:भारतीय टीम ने कब-कौन सा आईसीसी टूर्नामेंट जीता? 1983 से लेकर 2026 तक जानें पूरा इतिहास – India Winning Icc Trophies List 1983 To 2026 Ind Vs Nz Final T20 World Cup To Champions Trophy Stats

Byadmin

Mar 9, 2026



भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना सकी और भारत ने 96 रन से मैच जीत लिया। इसी के साथ टीम इंडिया लगातार दूसरी खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारतीय टीम ने कब-कब आईसीसी के टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया है, इसके बारे में  हम यहां आपको बता रहे हैं। आइये जानते हैं…




Trending Videos

India winning icc trophies list 1983 to 2026 Ind vs Nz final t20 world cup to champions trophy stats

1983 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ कपिल देव
– फोटो : twitter


वनडे विश्व कप 1983 

1983 में क्रिकेट जगत ने खेल के इतिहास में सबसे बड़ा उलटफेर देखा था, जब कपिल देव की अगुआई में भारतीय टीम ने विश्व कप फाइनल में जीत हासिल की थी। फाइनल मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर खेला गया था। भारत का सामना दो बार की विश्व विजेता टीम वेस्टइंडीज से हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 54.4 ओवर में 10 विकेट पर 183 रन बनाए थे। जवाब में  भारत 60 ओवर के खेल में 54.4 ओवर में 183 रन पर आउट हो गया। जवाब में वेस्टइंडीज 52 ओवर में 140 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम में विवियन रिचर्ड्स जैसे धुरंधर शामिल थे, जिनकी वजह से यह मुकाबला आसान समझ आ रहा था। हालांकि, लेकिन मोहिंदर अमरनाथ और मदन लाल की घातक गेंदबाजी ने विंडीज के बल्लेबाजी क्रम को ढेर कर दिया था। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए थे। इसी के साथ भारत ने 43 रनों से विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की थी।


India winning icc trophies list 1983 to 2026 Ind vs Nz final t20 world cup to champions trophy stats

भारत और श्रीलंका के कप्तान
– फोटो : twitter


चैंपियंस ट्रॉफी 2002 

चैपियंस ट्रॉफी 2002 के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस मैच में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हुआ था। माना जा रहा था कि फाइनल मैच रोमांचक होगा , लेकिन कोलंबो में खेला गया यह मुकाबला बारिश में धुल गया था। इसके बाद आईसीसी के नियमानुसार, भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता चुना गया था।


India winning icc trophies list 1983 to 2026 Ind vs Nz final t20 world cup to champions trophy stats

भारत की टी20 विश्व कप 2007 में जीत
– फोटो : twitter


टी20 विश्व कप 2007 

भारत ने टी20 विश्व कप 2007 में खिताब जीता था। उन्होंने पाकिस्तान को पांच रनों से हराया था। भारत ने गौतम गंभीर की 75 रनों की पारी की बदौलत 157 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान 152 रन ही बना सकी थी। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब हासिल किया था। 


India winning icc trophies list 1983 to 2026 Ind vs Nz final t20 world cup to champions trophy stats

2011 वनडे विश्व कप चैंपियन टीम
– फोटो : ICC


वनडे विश्व कप 2011

पहली बार टूर्नामेंट जीतने के 28 साल बाद भारत ने 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। भारत ने श्रीलंका को अपने घर में छह विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। श्रीलंका ने महेला जयवर्धने की नाबाद 103 रनों की पारी की बदौलत छह विकेट पर 274 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने गौतम गंभीर (97) और महेंद्र सिंह धोनी (91*) की विस्फोटक पारियों की बदौलत 48.2 ओवर में चार विकेट पर 277 रन बनाए थे और 11 गेंदों के शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था। यह भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए उनके अंतिम विश्व कप मैच में एक शानदार विदाई थी।


By admin