• Sat. May 10th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

India Pakistan Ceasefire: क्या होता है सीजफायर? आसान भाषा में समझें इसका पूरा मतलब

Byadmin

May 10, 2025


भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता देख भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से सीजफायर की पुष्टि की गई है। इस समझौते के बाद दोनों देशों की सेनाएं किसी भी तरह का हमला नहीं करेंगी। सीजफायर का मतलब क्या है और युद्ध की स्थिति में यह कैसे काम करता है यह जानने के लिए लेख को पढ़ें।

 जागरण डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते हुए तनाव को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ताजा बयान में बताया है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है। जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान की सेना एक दूसरे के खिलाफ किसी तरह की गोलाबारी या हमला नहीं करेंगे। इस दौरान एक शब्द हर किसी चर्चा में आ गया है, सीजफायर। 

आखिर क्या होता है सीजफायर और दो देशों के बीच युद्ध की स्थिति में ये किसी तरह से काम करता है। इसकी पूरी डिटेल्स आइए इस लेख में पढ़ते हैं। 

क्या होता है सीजफायर?

भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालातों को देखते हुए सीजफायर की घोषणा की गई है। दरअसल सीजफायर का असली मतलब दो देशों के बीच युद्धविराम होता है। इसके लागू होने के तुरंत बाद से दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष पर अस्थाई और स्थाई तौर पर रोक लग जाती है। सीमा पर आक्रामक कार्रवाई को रोकने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। 

देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप

By admin