• Mon. May 12th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

India-Pakistan Ceasefire: 9 एयरबेस नष्ट हुए तो पाकिस्तान को आई अक्ल, पड़ोसी मुल्क ने तुरंत लगाई शांति की गुहार

Byadmin

May 12, 2025


नौ एयर बेस नष्ट होने के बाद पाकिस्तान को अहसास हुआ कि भारत का इरादा कितना गंभीर है। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं थी। धिकारियों ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच संघर्ष विराम को लेकर सहमति बनी और इसमें कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं था।

पीटीआई, नई दिल्ली। नौ एयर बेस नष्ट होने के बाद पाकिस्तान को अहसास हुआ कि भारत का इरादा कितना गंभीर है। भारत की सैन्य कार्रवाई से सहमे पाकिस्तान ने इसके बाद ही संघर्ष खत्म करने और शांति बहाल करने की गुहार लगाई।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं थी। वास्तव में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को फोन करके बताया कि भारतीय मिसाइलों से हमला किए जाने के बाद पाकिस्तानियों को संदेश मिल गया है। यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को कमजोर करती है कि अमेरिकी मध्यस्थता से शांति आई है।

भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर में कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं

अधिकारियों ने कहा कि वैसे भी ट्रंप अतिशयोक्ति के आदी हैं। अधिकारियों ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच संघर्ष विराम को लेकर सहमति बनी और इसमें कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं था।

भारत ने वायु रक्षा प्रणालियों से लेकर रडार ठिकानों और पाकिस्तानी सेना के कमान सेंटरों तक आठ प्रमुख प्रतिष्ठानों पर सटीक हमले किए। इससे इस्लामाबाद को नई दिल्ली से शत्रुता समाप्त करने का आग्रह करने पर मजबूर होना पड़ा।

पाकिस्तान ने की 26 जगहों पर हमले करने की कोशिश

नौ और 10 मई की रात को उधमपुर, पठानकोट और आदमपुर में वायु सेना स्टेशनों सहित 26 भारतीय ठिकानों पर पाकिस्तानी हमले की कोशिश के जवाब में भारत ने यह कार्रवाई की। भारतीय सशस्त्र बलों ने शनिवार सुबह रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन सहित कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर भीषण जवाबी हमला किया।

पसरूर और सियालकोट विमानन बेस में रडार ठिकानों को भी सटीक हथियारों से निशाना बनाया गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों पर भारत के हमलों के बाद पाकिस्तान ने शत्रुता समाप्त करने का अनुरोध किया और उसके डीजीएमओ ने अपने भारतीय समकक्ष को फोन किया।

देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप

By admin