• Mon. Mar 10th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Indian Air Force: बंगाल के बागडोगरा में AN-32 विमान हादसा, हरियाणा में जगुआर क्रैश के बाद एक और अनहोनी, चालक दल सुरक्षित – indian air force plane an-32 involved in incident in west bengal bagdogra after jet crashes in haryana

Byadmin

Mar 7, 2025


कोलकाता: भारतीय वायुसेना के लिए शुक्रवार के दिन दो अनहोनी हुई। शुक्रवार को कुछ ही घंटों के अंतरात में दो अलग-अलग घटनाओं में लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गए। पहले हरियाणा के पंचकूला में एक जगुआर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। इसके बाद पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के साथ गंभीर घटना हुई। हालांकि AN-32 का चालक दल भी सुरक्षित है। यह हादसा कैसे हुआ? इसकी जानकारी नहीं दी गई है। वायुसेना दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।

पहले हरियाणा में हादसा

IAF ने X पर एक पोस्ट में कहा कि IAF का एक जगुआर विमान आज अंबाला में एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी आने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट ने सुरक्षित रूप से बाहर निकलने से पहले विमान को जमीन पर किसी भी आबादी से दूर ले जाया। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए IAF की ओर से एक जांच का आदेश दिया गया है। गनीमत रही कि जमीन पर किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

बंगाल में दूसरा हादसा

इसके कुछ घंटों बाद ही पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक AN-32 परिवहन विमान एक गंभीर हादसे का शिकार हो गया। ANI न्यूज एजेंसी ने भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के हवाले से बताया, बागडोगरा हवाई अड्डे पर एक AN-32 परिवहन विमान से जुड़ी एक दुर्घटना आज सामने आई है। विमान को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। रूसी मूल के इस विमान का चालक दल सुरक्षित है। अधिकारियों ने इस घटना की विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

हादसे ने बढ़ाई चिंता
यह दो घटनाएं भारतीय वायुसेना के लिए चिंता का विषय हैं। एक ही दिन में दो विमानों के साथ हुई ये घटनाएं वायुसेना की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं? जगुआर विमान में सिस्टम की खराबी बताई गई है, जबकि AN-32 की घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वायुसेना द्वारा दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही पूरी तस्वीर साफ़ हो पाएगी। हालांकि, यह राहत की बात है कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। पायलटों की सूझबूझ और बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया।

By admin