• Fri. Oct 4th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

INDW vs NZW Live Score : एमेलिया कर पवेलियन लौटीं, भारत को मिली तीसरी सफलता Womens T20 World Cup 2024 India vs New Zealand Live Cricket Score online updates in Hindi INDW vs NZW Dubai Stadium

Byadmin

Oct 4, 2024


Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान | Fri, 04 Oct 2024 03:10 PM
हमें फॉलो करें

INDW vs NZW Live Womens T20 World Cup 2024 : महिला टी20 विश्व कप 2024 के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी। पिच की बात करें तो तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, वहीं स्पिनरों के लिए काम आसान नहीं रहने वाला है। पहले बल्लेबाजी कर रही न्यूजीलैंड की टीम को सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 55 रन बनाए। इसके बाद 8वें ओवर में अरुंधति रेड्डी ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने सूजी बेट्स (27) को आउट किया। आशा शोभना ने जॉर्जिया प्लिमर (34) को आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई। 

NZ – 96/2

4 Oct 2024, 08:32:33 PM IST

INDW vs NZW LIVE :  न्यूजीलैंड 100 रन पूरा करने के करीब

INDW vs NZW LIVE : न्यूजीलैंड ने 14 ओवर में दो विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं। कर 12 और सोफी ने 18 रन बना लिए हैं।



4 Oct 2024, 08:11:28 PM IST

INDW vs NZW LIVE : न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा

INDW vs NZW LIVE : भारत को चार गेंद के अंदर दो विकेट मिले हैं, जिससे टीम ने मैच में वापसी की है। बेट्स के बाद जॉर्जिया प्लिमर भी आउट हो गईं हैं। प्लिमर ने 23 गेंद में 34 रन बनाए।



4 Oct 2024, 08:08:30 PM IST

INDW vs NZW LIVE : भारत को मिली पहली सफलता

INDW vs NZW LIVE : भारत को 8वें ओवर में पहली सफलता मिली है। सूजी बेट्स 23 गेंद में 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं हैं। अरुंधति रेड्डी ने उन्हें कैच आउट करवाया।



4 Oct 2024, 07:59:35 PM IST

INDW vs NZW LIVE : पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने बनाए 55 रन

INDW vs NZW LIVE : न्यूजीलैंड ने शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 55 रन बनाए हैं। जॉर्जिया 30 और बेट्स 19 रन बनाकर खेल रही हैं। 



4 Oct 2024, 07:52:57 PM IST

INDW vs NZW LIVE :  पहले विकेट की तलाश में भारत

INDW vs NZW LIVE : रेणुका को छोड़कर भारतीय गेंदबाज महंगे साबित हुए हैं। टीम को पहले विकेट की तलाश है। न्यूजीलैंड ने 5 ओवर में 43 रन बना लिए हैं।



4 Oct 2024, 07:42:22 PM IST

INDW vs NZW LIVE : न्यूजीलैंड की दमदार शुरुआत

INDW vs NZW LIVE : न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। जॉर्जिया भी उनका अच्छा साथ दे रही हैं।



4 Oct 2024, 07:32:35 PM IST

INDW vs NZW LIVE : न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

INDW vs NZW LIVE : न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए पहला ओवर पूजा ने डाला और वह काफी महंगी रहीं।



4 Oct 2024, 07:20:06 PM IST

INDW vs NZW LIVE : भारत ने जीते हैं अभ्यास मैच

न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप ए के मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने इससे पहले अपने दोनों अभ्यास मैच जीते थे। भारतीय टीम पिछले तीन टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल तक तो पहुंची है लेकिन खिताब नहीं जीत सकी है।



4 Oct 2024, 07:12:05 PM IST

INDW vs NZW LIVE : भारतीय महिला टीम प्लेइंग इलेवन

INDW vs NZW LIVE :भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह



4 Oct 2024, 07:11:22 PM IST

INDW vs NZW LIVE : न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन



4 Oct 2024, 07:07:57 PM IST

INDW vs NZW LIVE : न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

INDW vs NZW LIVE : न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के चौथे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है



4 Oct 2024, 06:42:05 PM IST

INDW vs NZW LIVE : कुछ देर में होगा टॉस

INDW vs NZW LIVE : इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मुकाबले के लिए कुछ देर में टॉस होने वाला है। 



4 Oct 2024, 05:50:42 PM IST

INDW vs NZW LIVE : शुरुआती मुकाबलों में इन टीमों ने मारी बाजी

INDW vs NZW LIVE : टी20 विश्व कप 2024 के शुरुआती मुकाबलों में बांग्लादेश और पाकिस्तान ने बाजी मारी है। बांग्लादेश ने पहले मैच में स्कॉटलैंड और पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया। 



4 Oct 2024, 04:08:50 PM IST

INDW vs NZW LIVE : विश्व कप में दोनों टीमों के बीच हुई है कड़ी टक्कर

INDW vs NZW LIVE : टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल चार मैच खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 2-2 मुकाबले जीते हैं, वहीं भारतीय टीम ने 2020 में मेलबर्न में पिछले मैच तीन रन से जीता था। 



4 Oct 2024, 02:52:52 PM IST

INDW vs NZW LIVE : सीनियर खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

INDW vs NZW LIVE : हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा पर सबकी नजरें रहेंगी। क्योंकि इन सीनियर खिलाड़ियों के पास काफी अनुभव है और इनमें से कुछ खिलाड़ी फॉर्म में भी हैं।



4 Oct 2024, 02:01:03 PM IST

INDW vs NZW Live- इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड संभावित XI

INDW vs NZW Live- भारत XI: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, आशा शोभना/श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह 

न्यूजीलैंड XI: सुजी बेट्स, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (सी), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़, लेघ कास्पेरेक, जेस केर, ईडन कार्सन, रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहू।



4 Oct 2024, 01:35:23 PM IST

IND vs NZ Live- दुबई का T20I रिकॉर्ड

IND vs NZ Live- मैच- 92

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 45 (48.91%)

पहले गेंदबाजी करते हुए जीते गए मैच- 47 (51.09%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 52 (56.52%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 40 (43.48%)

हाईएस्ट स्कोर- 212/2

हाईएस्ट स्कोर चेज- 184

लोएस्ट स्कोर- 55

पहले बल्लेबाजी करते हुए औसतन स्कोर- 145



4 Oct 2024, 01:11:26 PM IST

INDW vs NZW Live- टी20 में भारत पर भारी पड़ा है न्यूजीलैंड

INDW vs NZW Live- क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत 13 बार हुई है जिसमें 9 मैच जीतकर कीवी टीम ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ चार ही जीत मिली है। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। अभी तक खेले गए 8 एडिशन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 मुकाबले हुए हैं जिसमें दोनों टीमें 2-2 मैच जीती हैं।



4 Oct 2024, 12:50:44 PM IST

INDW vs NZW LIVE : इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मैच

INDW vs NZW LIVE : नमस्कार! आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का चौथा मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।



By admin