राज्यों ने भी 1 लाख से अधिक पंजीकरण
योग संगम के लिए 11 लाख से अधिक पंजीकरण विश्व योग दिवस पर ‘योग संगम’ कार्यक्रम के तहत एक लाख पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन आयुष मंत्रालय के योग पोर्टल पर 11 लाख से अधिक संगठनों एवं समूहों ने अपना पंजीकरण कराया है।
यानी इतने स्थानों पर योग के कार्यक्रम होंगे। राजस्थान ने 2.25 लाख से अधिक पंजीकरण के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि आंध्र प्रदेश समेत तीन अन्य राज्यों ने भी 1 लाख से अधिक पंजीकरण दर्ज किए हैं।
देहरादून के कार्यक्रम में राष्ट्रपति भी होंगी शामिल
योग दिवस पर दुनियाभर में कार्यक्रम होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऊधमपुर में ऑपरेशन सिंदूर के जांबाज जवानों के साथ योग करेंगे। जम्मू-कश्मीर ने योग दिवस के बहाने लड़खड़ा रहे पर्यटन में नई ऊर्जा भरने की तैयारी कर ली है।
बाबा रामदेव के साथ एक लाख लोग योगाभ्यास करेंगे
डेढ़ लाख से अधिक लोग डल झील से लेकर उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर स्थित चोटियों पर योगाभ्यास करते दिखेंगे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला स्वयं डल के किनारे स्थित कान्फ्रेंस सेंटर में भाग लेंगे। हरियाणा के सभी 22 जिलों और 121 खंडों में सामूहिक योगाभ्यास होगा।
कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और योगगुरु बाबा रामदेव के साथ एक लाख लोग योगाभ्यास करेंगे। यहीं पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया था।