• Thu. Mar 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ipl 2026:आईपीएल से पहले धोनी दे सकते हैं प्रशंसकों को सरप्राइज, क्या माही बदलेंगे अपनी लकी जर्सी का नंबर? – Ipl 2026: Ms Dhoni Changing His Jersey Number From 7 To 8, Shares Post On Social Media

Byadmin

Mar 18, 2026


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi

Updated Wed, 18 Mar 2026 10:50 PM IST

सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में जर्सी नंबर 7 छोड़कर 8 अपनाने का संकेत दिया, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि यह असली बदलाव है या किसी विज्ञापन/सरप्राइज का हिस्सा।


IPL 2026: MS Dhoni Changing His Jersey Number From 7 To 8, shares post on social media

धोनी बदलेंगे जर्सी नंबर?
– फोटो : ANI-MS DHONI (FB-Videograb)



विस्तार

भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता और अटकलों का माहौल बना दिया है। बता दें कि, आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। धोनी इस सीजन में भी खेलते नजर आएंगे। 

Trending Videos

ये भी पढ़ें: एबी डिविलियर्स ने पढ़े विराट कोहली की तारीफ में कसीदे: कहा- वह टीम में नई ऊर्जा भरते हैं, बताया RCB की धड़कन

By admin