• Fri. Mar 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Israel-iran War:मेरठ में गैस सिलिंडर के लिए मची मारामारी, एजेंसियों पर हंगामा और नोकझोंक, कालाबाजारी जोरों पर – Israel-iran War: Fight For Gas Cylinders In Meerut, Uproar And Squabbles At Agencies

Byadmin

Mar 13, 2026


Israel-Iran War: Fight for gas cylinders in Meerut, uproar and squabbles at agencies

सदर हनुमान चौक स्थित पासी गैस एजेंसी पर लगी भीड़।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडेन गैस के सर्वर पर नो बुकिंग के बाद बृहस्पतिवार को सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लंबी कतारें लग गईं। दिनभर उपभोक्ता बिना खाए-पिए घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। घंटों इंतजार के बाद भी सिलिंडर न मिलने पर कई एजेंसियों पर नोकझोंक के बाद जमकर हंगामा हुआ। जनता का गुस्सा फूटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। उधर, डीएम वीके सिंह ने एक बार फिर जिले में सिलिंडर की कमी न होने का दावा किया। प्रशासन ने चेताया कि किसी तरह की अफवाहों से बचें। अगर सिलिंडर की कालाबाजारी पकड़ी गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos


 

By admin